KANPUR NEWS : कल्याणपुर के गूबा गार्डेन (Guba Garden) के निजी अपार्टमेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुई पिता-पुत्र की मौत के मामले में राज्य सभा (Rajya Sabha) में जवाब मांगे जाने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने अब जांच कमेटी गठित कर दी है। डीएम ने ADM सिटी की अध्यक्षता में एसीपी और समाज कल्याण अधिकारी की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है जो जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सेफ्टी टैंक में मौत से मामले में एक जांच कमेटी बनाई है। रिपोर्ट आने के बाद जवाब भेजा जाएगा।
Lockdown in India News Truth : क्या देश में लगने वाला है लॉकडाउन?
राज्य सभा में लिखित जवाब देना
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को 30 मार्च को राज्य सभा में लिखित जवाब देना है। इसमें बताना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन हुआ या नहीं? वर्ष 2013 में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए बने अधिनियम का अनुपालन किया गया या नहीं। इस संबंध में मंत्रालय के सचिव एवं उप सचिव के अलावा स्वच्छ भारत मिशन से दो मेल DM और एक मेल नगर आयुक्त को भेजा गया था।
जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने गुरुवार को ही रिपोर्ट दे दी थी कि निजी अपार्टमेंट की कमेटी द्वारा निजी तौर पर सफाई के लिए तीन लोग बुलाए गए थे। ये अपंजीकृत थे। वहीं मंत्रालय का कहना है कि इनके परिवारों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप 30-30 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए। इसके साथ ही 10-10 लाख रुपये जीवन बीमा के मिलने चाहिए। FIR दर्ज करके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी हो। अब पुलिस की रिपोर्ट है कि मृतकों के परिजन लिखित समझौता कर चुके हैं। वहीं प्रशासन को तय करना है कि मंत्रालय द्वारा मांगी गई रिपोर्ट में क्या बताएंगे। मंत्रालय का निर्देश है कि मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई
क्या था मामला
कल्याणपुर के गूबा गार्डेन अपार्टमेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान पिता-पुत्र जावेद और आबिद की मौत का मामला अब राज्यसभा तक पहुंच गया है। पिता-पुत्र की मौत के 36 घंटे बाद भी जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे। गूबा गार्डेन के एक अपार्टमेंट में बीते रोज देर रात कर्नलगंज निवासी इरफान अपने ससुर जावेद और साले आबिद के साथ सेप्टिक टैंक साफ करने गया था। टैंक में उतरने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से जावेद और आबिद की मौत हो गई थी।

