KANPUR NEWS : सडक हादसों की रोकथाम और स्टंटबाजों की धरपकड को शनिवार रात प्रशासनिक अफसरों ने बडी चेकिंग अभियान चलाया। डीएम और पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों ने ब्लैक स्पॉट को चिह्नित किया।
CM योगी का 4-ई मॉडल लगाएगा सड़क हादसों पर लगाम
DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रोड सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सीएम की वीसी के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस अभियान का उद्देश्य शहर में होने वाले वाहन हादसों में कमी लाना है। उन्होंने आमजन से अपील कि सभी लोग हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाएं।
Accident on Yamuna Expressway : मथुरा में 4 जिंदा जले:66 को अस्पताल भेजा
Epstein Sex Scandal: लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे क्लिंटन
CM योगी ने गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण किया
इसके अलावा चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। सबसे खास यह है कि शराब के नशे में वाहन कतई न चलाएं। चेकिंग के दौरान डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा और कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
DM के सामने युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का
ब्रीथ एनालाइजर से नशे की स्थिति देखी गई, इसके अलावा हेलमेट व सीट बेल्ट की जांच की गई। सड़क पर अधिकारियों की भीड़ देख वाहन सवारों में हड़कंप मच गया। कुछ ने रोके जाने का कारण पूछा और चेकिंग के बाद चले गए। वहीं, कुछ ने अफसरों को दूर से देखकर ही वाहन घुमा लेने में समझदारी समझी।

