Kanpur News : त्योहारों में बिक्री होने वाली कचरी में अधिक रंग होने के चलते खाद्य विभाग (food department) ने कार्रवाई की है। सूचना पर उरी काॅलोनी स्थित एसएसजी इंटरप्राइजेज में 1600 किग्रा की रंगीन कचरी सीज की। Kanpur News
डीएम ने अफसरों को दिए निर्देश- सारी स्ट्रीट लाइट को सही कराया जाए
विश नहीं करोगे, आपका कलेक्ट्रेट 223 साल का हो गया
संजय प्रताप सिंह ने बताया कि…
गोविंद नगर खोया मंडी से टीम ने खोए के नमूने लिए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय संजय प्रताप सिंह (Sanjay Pratap Singh) ने बताया कि कचरी में अधिक रंग के चलते एक लाख बारह हजार रुपए की सीज की है। वहीं कई स्थानों से खोए के नमूने जांच को लिए गए हैं।
त्योहार में मिलावटी खोए की आवक बढ गई है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम लगातार मंडी में जाने वाले खोए की जांच कर रही है। शनिवर को टीम को मरे कंपनी पुल के नीचे तीन ई रिक्शे में 33 नग खोए पकडा। इसमें 1420 किलो खोए मिला जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपए से अधिक की है। खोए मालिक की जानकारी न होने पर खोए को नष्ट कर दिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय संजय प्रताप सिंह (Assistant Commissioner Food II Sanjay Pratap Singh) ने बताया कि ई रिक्शा चालक खोए मालिक से संपर्क नहीं कर सके। इसके बाद पूरे खोए को नष्ट कर दिया गया। खोए की जानकारी आसपास से की गई तो पता चला कि यह खोया ट्रेन से इटावा के भरथना से लाया गया।
तीन मिनट लेट अफसर को गेट आउट, 13 मिनट लेट सांसद के बेटे अधिकारी को एंट्री
बुलडोजर चलाने से पहले देनी होगी नोटिस, एडीएम सिटी को बनाया नोडल अधिकारी

