KANPUR NEWS : AI से भी तेज मिलावटखोरों का दिमाग चलता है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नौबस्ता के मछरिया में स्थित रजनीश ट्रेडस में छापा मारा तो सन्न रह गए। यहां 2023 में एक्सपायर (Expire) हुआ दस हजार किलो खजूर मिला।
नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
इसकी एक्सपायरी डेट हटाकर नई डेट लगाने की तैयारी की जा रही थी। यहां पर खराब हालत में 1119 किलो कटी सुपारी मिली। इन दोनों की कीमत करीब 52 लाख आंकी गई। टीम ने इसे सीज कर दिया है। वहीं दूसरी टीम ने फजलगंज में 675 किलो खोवा पकडा। इसको नष्ट करा दिया गया है। टीम ने अलग.अलग स्थानों से कुल नौ सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। एक्यपायर खजूर मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। Food Safety Department
एसडीएम पेशकार की शिकायत, कारण बताओ नोटिस जारी
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि एक्सपायरी खजूर भारी मात्रा मिला, इसपर फिर से नए स्टीकर लगाकर बेचने की तैयारी कर रहे थे। दो लाख से अधिक का खोवे को नष्ट कराया गया है। मिलावटी सामान बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CSJMU के नाम पर चल रहीं पांच फर्जी वेबसाइट
त्योहार में सक्रिय हुए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने अलग अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया। फजलगंज में एक ई रिक्शे में रखकर खोया ले जाया जा रहा था। टीम के रोकने पर चालक खोवा गिरा कर भाग गया। टीम ने बताया कि 675 किलो खोवा पकडा गया। इसकी अनुमानित कीमत 216000 हजार आंकी गई है। इसको संदिग्धता के चलते नष्ट कराया दिया गया।
2022-23 के स्टीकर लगे पैकेट्स
नौबस्ता के मछरिया में स्थित रजनीश ट्रेडस पर टीम ने छापेमारी की तो यहां दस हजार किलो एक्सपायरी खजूर के पैकेट्स मिले। यह 2022-23 के स्टीकर लगे पैकेट्स देख टीम ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि इन पर नए स्टिकर लगाकर बेचने की तैयारी की जा रही है। टीम ने 50 लाख कीमत का 10 हजार किलो खजूर जब्त कर लिया है। यहीं पर टीम को दो लाख 23 हजार 800 रुपए कीमत की कटी सुपारी मिली, जिसको तत्काल फेंकवा दिया गया।
इसके अलावा टीम ने तिलसारी खुर्द से खोया व दूध, तिलसारी गांव से खोया, किदवई नगर से बर्फी, बेकनगंज से कचरी व लाल बंगले से पनीर का सैंपल लिया गया है।

