KANPUR NEWS : बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू के भाई संजय उपाध्याय को क्राइम ब्रांच (CRIME BRANCH) ने गुड़गांव से गिरफ्तार किया है, हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी चकेरी सब्जी मंडी के पास से बताई है।
ADM सिटी कोर्ट ने शुभम्र गोल्डी मसाले प्राइवेट लिमिटेड पर डेढ लाख का जुर्माना ठोका
चकेरी थाने में जमीन कब्जाने, लूट और 50 लाख रंगदारी मांगने के मामले में संजय आरोपी है। क्राइम ब्रांच की जांच में नाम सामने आने के बाद से वह लंबे समय से फरार चल रहा था। संजय के खिलाफ नवाबगंज, चकेरी, कोतवाली थाने में 4 मुकदमे दर्ज हैं।
CSJMU NEWS : ‘एकजुट होकर विदेशी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दें’ : अरूण पुरी
DCP क्राइम कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नवाबगंज में हत्या के प्रयास, एससी–एसटी, आर्म्स एक्ट, कोतवाली में मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी समेत 4 मुकदमे दर्ज हैं। 50 लाख रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी का नाम सामने आया था, जिसके बाद से वह फरार था आरोपी को गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि संजय के बेटे मनु को बीते 26 जून को प्रयागराज से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
यह था पूरा घटनाक्रम
लाल बंगला काजीखेड़ा निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने वर्ष 2022 में जमीन कब्जाने, लूट, 50 लाख रंगदारी मांगने के आरोप में चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 3 नवंबर 2022 को उनके प्लाट पर रामभरोसे दुबे, अमन शुक्ला, नीरज दुबे, अनूप शुक्ला, रचित पाठक, दीपक जादौन समेत 20 से 25 अज्ञात लोग आए और निर्माण गिरा दिया।
विरोध करने पर मारपीट कर जमीन के बदले 50 लाख रंगदारी मांगी। साथ ही बेटे की जेब में पड़े 25 हजार छीन लिए।
क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी मामले की जांच
मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। जांच में एडवोकेट दीनू उपाध्याय व उसके भतीजे मनु उपाध्याय, भाई संजय उपाध्याय, नारायण सिंह भदौरिया, दीपक जादौन का नाम सामने आया था। जिसके बाद से संजय उपाध्याय फरार चल रहा था।
जिसके बाद आज क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को सीजेएम सूरज मिश्र की कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

