KANPUR NEWS: 23 सितंबर को आयोजित होने वाले आयुर्वेद दिवस की तैयारियों को लेकर DM JP SINGH की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस का विषय ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ रखा गया है।
FDA RAID : करोड़ों की नकली दवा के रैकेट का भंडाफोड़, फाइजर सहित 8 के लाइसेंस सस्पेंड
DM ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद दिवस का आयोजन शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर ढंग से किया जाए। कार्यक्रम ऐसा हो, जिससे आमजन आयुर्वेद की विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के साथ ही हमारी पारंपरिक ज्ञान परंपरा से भी परिचित हो सकें।
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : केस में बड़ा खुलासा
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में पंचकर्म, ध्यान-साधना, स्वर्णप्राशन, डायबिटीज प्रबंधन, कर्णवेधन सहित आयुर्वेद की विभिन्न पद्धतियों का प्रदर्शन एवं उनके संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा का अभिन्न अंग है। इसे आधुनिक जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं से जोड़ते हुए आमजन तक पहुंचाया जाए।
IIT Bombay News : संस्थान ने माफी मांगी
बैठक में CDO अभिनव जे. जैन, CMO डॉ. हरिदत्त नेमी, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

