KANPUR NEWS : सेहत बनाने के लिए जो चना आप खाते हैं वह भी केमिकलयुक्त हो सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सूचना के आधार पर बाबा बैजनाथ ट्रेडर्स बिनगंवां एक गोदाम पर छापा मारा।
रैन बसेरे के औचक निरीक्षण में कंबल-रजाई न मिलने पर भड़के डीएम
केमिकलयुक्त 372 क्विंटल भुना चना बरामद किया गया। मौके पर मौजूद अत्याधुनिक मोबाइल लैब फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (एफएसडब्ल्यू) से चने की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में चने में औरामाइन केमिकल की पुष्टि हुई।
कलेक्ट्रेट पहुंची एलआईयू टीम ने की चेकिंग, कार्यालयों, पार्क और वाहनों को मेटल डिटेक्टर से किया चैक
यह एक प्रतिबंधित और जहरीला रसायन है, जिसका उपयोग खाद्य पदार्थों में पूरी तरह वर्जित है। जनस्वास्थ्य के लिए इसे गंभीर खतरा मानते हुए विभाग ने 1240 बोरा भुना चना प्रारंभिक जांच में ओरामाइन डाई से रंगा हुआ पाए जाने पर नमूना संग्रह के उपरांत जप्त किया गया।
यह एक प्रतिबंधित और जहरीला रसायन है, जिसका उपयोग खाद्य पदार्थों में पूरी तरह वर्जित है। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख 48 हजार रुपये बताई जा रही है।
सुरक्षा विभाग अब इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क की गहन जांच कर रहा है। हालांकि जब बिल को लेकर जांच की गई तो पता चला कि चना जीएसटी बिल के साथ खरीदा गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित को देखते हुए मिलावटी और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
सेहत के लिए खतरनाक होता है ऑरामाइन
औरामाइन एक अत्यंत खतरनाक और विषैला रसायन है, यह केमिकल स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। औरामाइन के सेवन से कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है, विशेषकर लीवर और मूत्राशय के कैंसर का खतरा रहता है।

