KANPUR NEWS: सीएम योगी आदित्यनाथ के रविवार के आने की खबरों पर फिलहाल विराम लग गया है। पहले चर्चा थी कि योगी बिल्हौर में किसानों को सम्मानित करेंगे और संघ प्रमुख से मुलाकात भी कर सकते हैं।
अब सीएम योगी 14-15 जून औरैया जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि सीएम के आने की तैयारी पूरी थी, लेकिन कुछ सियासी कारणों से दौरा कैंसिंल हो गया। वहीं इस संबंध में कोई अफसर कुछ कहने को तैयार नहीं है।
मक्का की फसल की प्रशंसा की थी
दरअसल में बीते रोज CSAके बिल्हौर के सरैया दस्तम में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आए थे। जहां उन्होंने मक्का की फसल देख अमेरिका से तुलना करते हुए काफी प्रशंसा की थी। विवि की ओर से इस साल किसानों को मक्का के उत्कृष्ट बीजों को वितरित किया गया था।
कृषि मंत्री ने इसकी प्रशंसा प्रदेश के CM YOGI आदित्यनाथ के समक्ष भी की। जिसके बाद CM आदित्यनाथ के बिल्हौर के अरौल में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ। हालांकि अभी यह कार्यक्रम प्रस्तावित है क्योंकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत करने या हवाई सर्वे करने को लेकर भी चर्चा थी।
Sonbhadra Road Accident News : बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत
इससे पहले तीस मई को पीएम मोदी की रैली में सीएम आए थे। सीएम योगी के आने की संभावनाओं के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में कोई अफसर कुछ कहने का तैयार नही है।
GORAKHPUR NEWS : CM योगी ने कहा- ‘रविकिशन जी के पास पैसा है‘
Bengaluru Stampede : पुलिस कमिश्नर समेत 8 अफसर सस्पेंड

