KANPUR NEWS : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने विशेष अभियान चलाया। KANPUR NEWS
यादव और मुस्लिमों के कब्जे हटाने वाले आदेश पर नपे यूपी के अफसर
गुरमीत राम रहीम 14वीं बार जन्मदिन बनाने जेल से बाहर आया
यह अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर संचालित किया गया। खाद्य एवं औषधि विभाग की पांच टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 39 नमूने लिए हैं।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप सिंह (Sanjay Pratap Singh) ने बताया कि त्योहार में मिलावटी खाद्य पदार्थ की खपत मिलावटखोर बढा देते हैं। दुकानों और कारखानों में छापेमार अभियान चलाया गया है। नमूने जांच को भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम Kasganj का कलेक्ट्रेट कार्यालयों का निरीक्षण, कई कार्यालय मिले बंद
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन
त्योहार में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। खोए और छेना की डिमांड बढने से इसके मिलावट होने की संभावना अधिक हो जाती है। विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई की। काकादेव, नौबस्ता, ग्वालटोली, किदवई नगर, साकेत नगर, इंद्रा नगर, ककवन, कल्याणपुर, घाटमपुर समेत कई स्थानों की दुकानों से नमूने लिए गए हैं। टीम ने छेना, पनीर, दूध की बर्फी, रोस्टेड मूंगफली, गुजिया, पेडा, बेसन के लड्डू समेत 39 नमूने जांच को लिए हैं।
संस्कृत केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की जड़ है

