KANPUR NEWS : सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय से अन्तरराष्ट्रीय Purple Fest Goa 2025 को दिव्यांग कार अभियान यात्रा को DM Jitendra Pratap Singh ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। KANPUR NEWS
कानपुर में आस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी होटल लैंडमार्क का खाना खाने से बीमार
इस अवसर पर DM ने सुनील मंगल को शॉल पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि “काम न करने वालों के लिए सैकड़ों बहाने होते हैं, लेकिन सुनील मंगल के पास कोई बहाना नहीं है। उन्होंने अपने जज़्बे और आत्मबल से यह साबित किया है कि इच्छाशक्ति के आगे कोई भी सीमा आड़े नहीं आती।”
उन्होंने कहा कि “अंतरराष्ट्रीय पर्पल फेस्ट, जो 9 अक्टूबर से गोवा में आयोजित हो रहा है, का उद्देश्य दिव्यांगजनों के लिए इन्क्लूजन (समावेश), एक्सेसिबिलिटी (सुगमता) और डिग्निटी (गरिमा) को पुनर्स्थापित करना है। यह कार्यक्रम इस बात का उत्सव है कि किस प्रकार दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा में समान रूप से शामिल हों, हर जगह उन्हें पहुंच की सुविधा मिले और पूरा सम्मान प्राप्त हो।”
जिलाधिकारी ने आगे कहा कि “सुनील मंगल कानपुर नगर के गौरव हैं। वे न केवल हमारे दिव्यांग मतदाता आइकॉन हैं, जिन्होंने अधिकतम लोगों को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ा, बल्कि हमेशा अपने जज़्बे से समाज में ऊर्जा का संचार करते हैं। यह अभियान उनके नेतृत्व में अन्य दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणा बनेगा। मैं उनकी इस यात्रा की सफलता की मंगलकामना करता हूँ।”
कानपुर में बारिश ने ग्रीनपार्क में होने वाले CRICKET पर पानी ‘फेरा’
Kanpur IIT Suicide News: 22 महीने में सात आत्महत्याएं…प्रबंधन बोला-
भारत सरकार की पहल पर गोवा में 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय पर्पल फेस्ट में लगभग 45 देशों से अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त दिव्यांगजन भाग लेंगे। इस वर्ष तीसरे लगातार साल गोवा सरकार को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेस्ट में 252 प्रकार के आयोजन होंगे जिनमें पर्पल फ़न, पर्पल स्पोर्ट्स, पर्पल कैलिडोस्कोप, पर्पल एक्सपीरियेंस ज़ोन, पर्पल थिंक टैंक, पर्पल कॉन्फ्रेंस एवं पर्पल एक्ज़ीविशन ज़ोन प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
यह यात्रा कानपुर से रवाना होकर झांसी, शिवपुरी, कोटा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, नागपुर, मालेगांव, अहमदनगर, पुणे, सतारा, कोल्हापुर होते हुए 8 अक्टूबर को गोवा पहुंचेगी।
5 अक्टूबर को कोटा में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला तथा 7 अक्टूबर को नागपुर में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी अभियान दल को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
NCRB Report : क्या देश में अपराध बढ़ रहा, यूपी, बिहार, राजस्थान कौन से अपराध में अव्वल ?
सोने-चांदी के दाम नए ऑल टाइम हाई पर
जमीन का खेल करने वाले काननूगो आलोक दुबे को रिवर्ट कर बनाया लेखपाल
सावधान; कहीं आप सिंथेटिक आयरन ऑक्साइड से रंगा आलू तो नहीं खा रहे !

