KANPUR NEWS : आईजीआरएस में लगातार गिरती रैंक पर डीएम ने तल्खी दिखायी। 75 जिलों में 70वीं रैंक आने पर लापरवाह अफसरों की जमकर क्लास लगाई है। DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने सितंबर माह में IGRS पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की। KANPUR IGRS RANK
प्रदेश के 75 जिलों में कानपुर को 70वीं रैंक
समीक्षा के दौरान असंतुष्ट फीडबैक (Dissatisfied Feedback) की अधिक संख्या, बिना मौके पर गए रिपोर्ट लगाने और शिकायतकर्ताओं से संपर्क न करने जैसी लापरवाहियों पर उन्होंने नाराजगी जताई।
DM Jitendra Pratap Singh ने कहा कि जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तय है।
डीएम ने कहा कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कार्यालयाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक प्रकरण में भौतिक सत्यापन के बाद ही निर्धारित प्रारूप पर आख्या भेजी जाए। शिकायतकर्ता से वार्ता करना अनिवार्य है और निर्धारित समयसीमा का पालन हर हाल में हो। अन्यथा, शासन को कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
डीएम का नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, अनवरगंज में औचक निरीक्षण
कार्यालयाध्यक्ष स्वयं IGRS की आख्या देखें
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यालयाध्यक्ष स्वयं IGRS की आख्या देखें, इसे किसी निचले स्तर के कार्मिक पर न छोड़ा जाए। रिपोर्ट के साथ मौके की जीपीएस युक्त तस्वीर अवश्य संलग्न की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं से फोन पर संपर्क कर वास्तविक प्रगति से अवगत कराना और उन्हें संतुष्ट करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
KANPUR IGRS RANK: शिकायत निस्तारण में घाटमपुर तहसील अव्वल-सदर तहसील फिसड्डी
नगर निगम के 563 असंतुष्ट पाए
1 सितम्बर से 8 सितम्बर तक नगर आयुक्त कार्यालय, नगर निगम कानपुर के 1086 फीडबैक प्राप्त हुए, जिनमें से 563 असंतुष्ट पाए गए। 491 मामलों में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कोई कार्मिक मौके पर नहीं गया, जबकि 360 मामलों में किसी ने फोन पर भी संपर्क नहीं किया।
अधिशासी अभियंता, विद्युत, कानपुर शहर से जुड़े 345 प्रकरणों पर 153 असंतुष्ट फीडबैक मिले। इनमें 115 शिकायतकर्ताओं से संपर्क नहीं किया गया और 174 में मौके का मुआयना नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता जलकर के 343 प्रकरणों पर 122 असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुए।
अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के 108 प्रकरणों में 64 असंतुष्ट पाए गए। सचिव, कानपुर शहर के 112 प्रकरणों में 92 असंतुष्ट रहे। उपाध्यक्ष केडीए के 71 प्रकरणों में 61 असंतुष्ट और तहसीलदार, राजस्व एवं आपदा विभाग बिल्हौर के 71 में से 48 फीडबैक असंतुष्ट रहे।
IGRS NEWS
KANPUR IGRS RANK :मई में सात अंक और नीचे गिरते हुए आईजीआरएस रैंक 68
अफसरों ने फिर किया ‘गुड़-गोबर’, आईजीआरएस रैंक बीस अंक लुढकी
डीएम की सख्त कार्यशैली, बीस नंबर की छलांग, जिले की 41वीं RANK
KANPUR IGRS RANKING : नंबर बढे़ लेकिन रैंकिंग गिरी, 75 जिलों में 53वां KANPUR NAGAR
आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार, सात पायदान की उछाल मारी

