KANPUR NEWS : बीते रोज आई आंधी और बारिश से काफी आपर्दाएं आईं। खेतों में खडी गेहूं की फसलें भी इससे काफी प्रभावित हुई। DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को सदर तहसील के सचेंडी तथा सोना गांवों में खोतें का स्थलीय निरीक्षण किया।
कचहरी में दिनदहाड़े वकील के सीने में गोली मारी
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याएं सुनीं और बेमौसम वर्षा से फसलों पर पड़े प्रभाव के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर खड़ी फसल प्रभावित हुई है।
उन्होंने खेतों में पहुंचकर गाटा-वार फसल क्षति की स्थिति देखी और प्रभावित किसानों से बातचीत कर वास्तविक नुकसान की जानकारी प्राप्त की।
उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में फसलें प्रभावित हुई हैं, वहां तत्काल सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कराया जाए। सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में गाटा-वार एवं क्षेत्रवार फसल क्षति का विस्तृत आकलन सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त SDM को निर्देशित किया कि लेखपालों द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य की नियमित निगरानी की जाए और फसल क्षति का आकलन समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए।
CM YOGI का सख्त निर्देश- किसानों से मिलें डीएम
जिलाधिकारी ने कहा कि तैयार आकलन रिपोर्ट शीघ्र शासन को भेजी जाए, जिससे प्रभावित किसानों को समय से क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारी इसे प्राथमिकता के साथ पूरा करें, जिससे प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत मिल सके।

