KANPUR NEWS : सिख, बौद्ध तथा मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को उनके कार्यों को लेकर सम्मानित किया। फिर डीएम से शहर के विकास के बारे में चर्चा की।
Sonbhadra News : ASP के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट
बातचीत के दौरान DM Jitendra Pratap Singh ने कहा- ‘आप लोग इतना सम्मान देकर मुझे ऊपर चढ़ा देते हैं। जब मैं अपनी पत्नी से मिलता हूं तो वो मुझे नीचे ला देती है।’ यह सुनकर पूरा कमरा ठहाकों से गूंज गया।
सरकारी अस्पतालों की दवाएं मिलीं अधोमानक
ट्रेन का सफर होगा महंगा! 1 जुलाई से इन ट्रेनों में बढ़ाया जा सकता है किराया
सोमवार को कलेक्ट्रेट में सिख, बौद्ध तथा मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान वो लोगों से बात करते-करते थोड़ा भावुक भी दिखे और फिर अपने मजाकिया अंदाज में नजर आए।
पुलिस आलाधिकारी और एमएलसी Arun pathak के बीच तीखी झड़प
मुश्किल हम लोग कर देते हैं
जिलाधिकारी ने कहा ‘मैने कुछ भी अलग काम तो नहीं किया है, लेकिन आप लोगों को देखकर मुझे लगता है कि लोगों से जुड़ जाना कितना आसान हैं। उसको मुश्किल हम लोग कर देते हैं। मैंने अपनी जीवन यात्रा से कुछ सीखा होगा जो आप लोगों को अच्छा लगता हैं। ये कहा से आया मुझे खुद नहीं पता, लेकिन मेरे जो सीनियर है मैंने उनसे भी सीखा। जीवन की यात्रा में मैं खुद ही एक खोज ही कर रहा हूं।’ प्रतिनिधियों ने कहा कि जितेंद्र प्रताप सिंह की प्रशासनिक सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्वशैली आमजन में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और भरोसे को सुदृढ़ कर रही है। जिलाधिकारी का कार्य सिर्फ प्रशासनिक दायित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि वे जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर एक सच्चे लोकसेवक की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

