KANPUR NEWS : पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहर के श्याम नगर निवासी शुभम द्विवेदी की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। Pahalgam Attack
PM MODI का कानपुर दौरा कैंसिल, कश्मीर आतंकी हमले के बाद यूपी में हाईअलर्ट
जिसको लेकर प्रदेश के CM YOGI आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को फोन कर पीड़ित परिवार की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के घर जाकर यथा स्थिति से अवगत कराने को कहा है।
‘मैं सबको हरा दूंगा…’ पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी का वो Video
DM Jitendra Pratap Singh बुधवार सुबह 10 बजे आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पैतृक गांव हाथीपुर पहुंचे। परिवार के सभी सदस्यों को ढांढस बंधाने के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पहुंचें।
लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के से जुड़े- द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली
हरियाणा के लेफ्टिनेंट की हत्या, पत्नी बोली- आतंकियों ने नाम पूछ गोली मारी
कानपुर के शुभम द्विवेदी ने कलमा पढ़ने से मना किया तो मारी गोली
डीएम ने बताया कि घटना के बाद मंगलवार देर शाम ही शुभम के पिता संजय द्विवेदी से फोन पर बात हुई थी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी। इस मामले में सेना के मेजर और श्रीनगर के जिलाधिकारी बिलाल से भी बात हुई है। KANPUR NEWS
आतंकी हमले में मारे गए सभी टूरिस्टों का शव विशेष विमान से भेजने की तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन श्रीनगर प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ जिला प्रशासन संपर्क में है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार भी परिजनों के घर पहुंचे और शोक व्यक्ति किया। Pahalgam Attack

