KANPUR NEWS : डीएम की जनसुनवाई में ऐसा प्रकरण आया, जो काफी रोचक रहा। घाटमपुर तहसील के सजेती रहने वाली प्रेमा देवी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और डीएम से गुहार लगाई कि मकान के सामने पडोसी खूंटा बांधकर मवेशी बांधता है, जिससे उनके आने जाने में परेशानी होती है।
‘योजना में सरकारी धन खर्च करने में लापरवाही नहीं बरते’ : DM Jitendra Pratap Singh
डीएम ने कुछ देर बात की और तत्काल एसडीएम घाटमपुर को समस्या निस्तारण का आदेश दिया। एसडीएम ने शाम तक ही उक्त स्थान से खूंटा और जानवार हटवा दिया। एसडीएम घाटमपुर अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत का निस्तारण करा दिया गया है।
अशोक, गोल्डी समेत 11 मसाला फक्ट्रियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज
Sonbhadra News : झोपडी- दुकानों में बोतलों में खुलेआम बिक रहा पेट्रोल
घाटमपुर तहसील के सजेती की रहने वाली प्रेमा देवी ने डीएम को बताया कि वह यहां अपनी पुत्री और दामाद के साथ रहती है। पडोसी सुरेश सचान और उनके परिवारजनों ने घर के बाहर बने खडंजे पर खूंटा गाडकर जानवर बांधते हैं।
इससे उनको घर आने जाने में काफी परेशानी होती है। इस संबंध में कई दफा अफसरों को शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। डीएम ने पूरी बात सुनकर एसडीएम घाटमपुर को आदेश दिया कि खूंटा हटवाकर शिकायत का निस्तारण करें। एसडीएम ने बताया कि खूँटा, नांद, पड़िया हटा दिया गया।

