KANPUR NEWS : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के 15वें वित्त आयोग की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में मंगलवार को बैठक हुई।
अशोक, गोल्डी समेत 11 मसाला फक्ट्रियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज
Sonbhadra News : झोपडी- दुकानों में बोतलों में खुलेआम बिक रहा पेट्रोल
DM ने समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी परियोजना बनाई जाए, वह लोगों की सुविधानुसार हो। किसी भी योजना में सरकारी धन खर्च करने में लापरवाही नहीं बरती जाए। यदि किसी योजना में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Sonbhadra News : DM Badrinath Singh के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट
बारात शाला के बाहर भरा था पानी
जिलाधिकारी ने घाटमपुर क्षेत्र की एक परियोजना की समीक्षा के दौरान पाया कि प्रस्तावित बारात शाला के निर्माण स्थल पर जलभराव की समस्या है। इस स्थिति को देखते हुए, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जलभराव से प्रभावित इस स्थान के बजाय अन्य उपयुक्त स्थान का चयन करें, ताकि परियोजना का सुचारू रूप से जनता के काम आ सके।
परियोजनाओं में इन बातों का रखे ध्यान
जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी परियोजना बनाई जाए उनमे कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाए, जैसे कि स्थानीय निकायों द्वारा प्रस्तुत कार्यों के आकणों का तकनीकी सत्यापन कराया जाए।
स्वीकृत कार्य स्वीकृत स्थानों पर ही कराना अनिवार्य करे अर्थात कार्य का स्थल परिवर्तन किसी भी दशा में न होना चाहिए। कार्ययोजना में लिए गए कार्य जनहित में दृष्टिगोचर होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित न हो। सभी कार्य गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए कराना आवश्यक है। कार्ययोजना में सम्मिलित कार्यों को किसी अन्य योजना में सम्मिलित न करें।
क्रय सामग्री जैम पोर्टल के माध्यम से ही नियमानुसार कार्यवाही करते हुए क्रय किया जाए। निर्माण कार्यों की निविदा ई-टेंडर पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित की जाए। कार्यों की गुणवत्ता की जांच लोक निर्माण विभाग के नामित अभियन्ता से कराकर ही भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

