KANPUR NEWS : नीलामी में वर्चस्व की लडाई अक्सर फिल्मों में देखी होगी, बीते रोज एक नीलामी के दौरान शुरू हुई वर्चस्व की लडाई ने तो इतिहास ही रच दिया।
यूपी में गाय के गोबर से बनेगा कपड़ा और बायोप्लास्टिक
घाटमपुर में यमुना नदी सदनीरा के खंड छह के मत्स्य आखेट की नीलामी काफी रोचक रही। यमुना नदी में मत्स्य आखेट का पट्टा अपने बेस प्राइज से 7 गुना ज्यादा में बिका है। फिल्मी स्टाइल में करीब आठ लाख रूपये से शुरू हुई बोली 53,50,000 पहुंच गई। अफसर ही नहीं वहां मौजूद लोग भी भौचक्के कि आखिर यह क्या हो रहा है?
कानपुर में जनसाधारण एक्सप्रेस की 2 बोगी पटरी से उतरी
ADM वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बताया की मत्स्य विभाग की ओर यमुना नदी के विभिन्न आखेट पट्टों की नीलामी की गई है। जिसमें खंड 6 की नीलामी 7.75 लाख से शुरू होकर 53.50 लाख रुपये पर समाप्त हुई। इस आवंटन के लिए करीब 30- 45 मिनट तक बोली लगती रही। नीलामी के बाद मत्स्य जीवी सहकारी समिति लि. हरदौली को 53,50,000 रुपये में पट्टा आवंटित किया गया है।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर की वाइफ को वीडियो कॉल करके 1 करोड़ ठगे
हम आपको बताते हैं कि बोली कैसे लगना शुरू हुई
सदानीरा यमुना नदी के 6 खंडों में मत्स्य आखेट पट्टा के लिए नीलामी आयोजित की। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की नीलामी शुरू हुई। सभी आखेट पट्टों की नीलामी निर्धारित मूल्य से 10 हजार रुपये से 30 हजार रुपये अधिक कीमत पर आवंटित हो गया। मगर जैसे ही खंड संख्या छह की नीलामी शुरू हुई, वहां मौजूद सभी आवेदक और अधिकारी भी हतप्रभ रह गए, क्योंकि नीलामी की बोली का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। तीन दावेदारों ने पट्टा आवंटित कराने के लिए पहली बोली 8 लाख रुपये से शुरू की। फिर 9 लाख, 10 लाख तक पहुंची।
अचानक एक दावेदार ने बोली बढ़ाते हुए 21 लाख कर दी। फिर 22 लाख, 23 लाख तक पहुंची। तभी एक दावेदार ने अचानक बोली बढ़ाते हुए 31 लाख कर दी। फिर 32 लाख, 33 लाख, 35 लाख, 36 लाख, 37 लाख तक पहुंची। इससे एक आवेदक ने अपना दावा छोड़ दिया।
अब मुकाबला मत्स्य जीवी सहकारी समिति लि. हरदौली और दहिलर सानी के बीच शुरू हुआ। बोली, 40 लाख, 41 लाख, 42 लाख, 43 लाख, 47 लाख, 48 लाख, 49 लाख, 50 लाख, 52 लाख, 52.50 लाख, 53 लाख और 53.50 लाख रुपये पर अंतिम बोली लगी। यह आवंटन मत्स्य जीवी सहकारी समिति लि. हरदौली को दिया गया। किसी एक पट्टे का आवंटन निर्धारित मूल्य से लगभग सात गुना अधिक कीमत पर पहली बार हुआ है।

