KANPUR NEWS : कल्याणपुर के गूबा गार्डेन (Guba Garden) के निजी अपार्टमेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुई पिता-पुत्र की मौत के मामले में शिव कृपा अपार्टमेंट के सुपरवाइजर मनीष कुमार के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
डीएम के आदेश पर गठित कमेटी की रिपोर्ट में प्रथम द्ष्टया हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 (Prohibition of Employment as Manual Scavengers and their Rehabilitation Act 2013 की धारा 8) का उल्लंघन पाया गया। जांच में मनीष कुमार की लापरवाही सामने आई। जिला समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
राज्य सभा (Rajya Sabha) में जवाब मांगे जाने के बाद डीएम ने ADM सिटी की अध्यक्षता में एसीपी और समाज कल्याण अधिकारी की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी दी है। इसमें प्रथम द्ष्टया में शिव कृपा अपार्टमेंट के सुपरवाइजर मनीष कुमार की लापरवाही सामने आई है।
KANPUR NEWS : राज्य सभा में देना होगा जवाब
Lockdown in India News Truth : क्या देश में लगने वाला है लॉकडाउन?
राज्य सभा में लिखित जवाब देना
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को 30 मार्च को राज्य सभा में लिखित जवाब देना है। इसमें बताना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन हुआ या नहीं? वर्ष 2013 में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए बने अधिनियम का अनुपालन किया गया या नहीं। इस संबंध में मंत्रालय के सचिव एवं उप सचिव के अलावा स्वच्छ भारत मिशन से दो मेल DM और एक मेल नगर आयुक्त को भेजा गया था।
यूपी में 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले
जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने गुरुवार को ही रिपोर्ट दे दी थी कि निजी अपार्टमेंट की कमेटी द्वारा निजी तौर पर सफाई के लिए तीन लोग बुलाए गए थे। ये अपंजीकृत थे। वहीं मंत्रालय का कहना है कि इनके परिवारों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप 30-30 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए। इसके साथ ही 10-10 लाख रुपये जीवन बीमा के मिलने चाहिए। FIR दर्ज करके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी हो। अब पुलिस की रिपोर्ट है कि मृतकों के परिजन लिखित समझौता कर चुके हैं। वहीं प्रशासन को तय करना है कि मंत्रालय द्वारा मांगी गई रिपोर्ट में क्या बताएंगे। मंत्रालय का निर्देश है कि मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
क्या था मामला
कल्याणपुर के गूबा गार्डेन अपार्टमेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान पिता-पुत्र जावेद और आबिद की मौत का मामला अब राज्यसभा तक पहुंच गया है। पिता-पुत्र की मौत के 36 घंटे बाद भी जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे। गूबा गार्डेन के एक अपार्टमेंट में बीते रोज देर रात कर्नलगंज निवासी इरफान अपने ससुर जावेद और साले आबिद के साथ सेप्टिक टैंक साफ करने गया था। टैंक में उतरने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से जावेद और आबिद की मौत हो गई थी।

