KANPUR NEWS : नजीराबाद थाना क्षेत्र में स्थित गुमटी नंबर 5 जय हिंद टॉकीज (Jai Hind Talkies) में आग लग गई।
मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। मौके पर फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का काम किया।
Sonbhadra News : झोपडी- दुकानों में बोतलों में खुलेआम बिक रहा पेट्रोल
फजलगंज अग्निशमन केंद्र से 2 यूनिट और कर्नलगंज अग्निशमन केंद्र से 1 यूनिट को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने अपनी सूझबूझ और मेहनत से आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में पूरी आग को बुझा दिया गया। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
योगी सरकार को Mahakumbh 2025 भगदड़ मामले में कड़ी फटकार
गुमटी क्षेत्र के अंतर्गत जय हिंद टॉकीज कई वर्षों से बंद है। रखे हुए कबाड़ में आग लगने से तेज आग की लपटें और धुआं लोगो ने देखा। तत्काल ही फायर विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया ।

