KANPUR NEWS : गोविंदनगर थानाक्षेत्र के नंदलाल चौराहा स्थित मुन्ना समोसा के यहां समोसे में फफूंद और बाल देख ग्राहक ने जमकर हंगामा किया। यूपी 112 पर पुलिस को सूचना की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग से जुड़ा होने पर उन्हें जानकारी दी। KANPUR NEWS
पुरी में Jagannath Rath Yatra में बड़ा हादसा
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग के सहायक आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने निरीक्षण करने के साथ ही मौके से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
KANPUR BREAKING NEWS : Jagannath Yatra में दो गुट भिड़े, एक घायल
मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग ने निरीक्षण करने के साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सिविल लाइन्स निवासी डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि वह काम से गोविंदनगर गए थे, जहां से वह मुन्ना समोसा की दुकान पहुंच गए। उन्होंने छोला समोसा लिया था, जिसे खाने के दौरान पहले तो उसमें से बाल निकला और आलू में फफूंद लगा था। इस पर उन्होंने दुकान से विरोध जताया तो उसने आनाकानी करना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची
पुलिस ने मामला खाद्य विभाग का होने से उन्हें सूचना कर दी। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह और अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे । टीम ने मालिक रामबाबू गुप्ता के साथ दुकान का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर तत्काल दुकान बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकान से समोसा, छोले, खाद्य तेल, मैदा और बेसन के नमूने लिए गए हैं।
रथयात्रा में महंत से बदसलूकी करने पर पुलिसकर्मी सस्पेंड
KANPUR BIG NEWS : छह आलाधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

