KANPUR NEWS : खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोल चौराहे स्थित लकी होटल (Lucky Hotel) का खाद्य विभाग पंजीकरण निलंबित कर दिया है।
टीम ने होटल का निरीक्षण किया तो यहां काफी गंदगी मिली। फर्श कच्ची और चारों ओर पानी भरा हुआ। यहां वर्करों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, पानी की जांच की रिपोर्ट समेत सभी मानक विपरित मिले।
एआई से भी तेज मिलावटखोरों का दिमाग
नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
CFSO धर्मेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि लकी होटल के निरीक्षण में यहां काफी गंदगी मिली। खाद्य पदार्थ अनहाइजीन मिले। बने और कच्चे खाने के सामान खुले पडे थे। किसी भी मानक का पूरा नहीं किया जा रहा था। इंप्रूवमेंट नोटिस देते हुए पंजीकरण निलंबित किया है। Food Safety Department
आशुतोष ब्रह्मचारी की FIR में क्या-क्या लिखा है?
यौन शोषण के आरोप पर अविमुक्तेश्वरानंद का जवाब आया
शहर के कई ढाबों और रेस्टोरेंट के खाना खाने लायक नहीं है। कार्डियोलॉजी के पास स्थित लकी होटल में खाद्य सुरक्षा विभागी की टीम ने छापा मारा तो यहां मानक विपरित ही सब मिला।
अफसर ने बताया कि पानी की जांच रिपोर्ट नहीं, पेस्ट कंट्रोल का प्रमाण पत्र नहीं, वर्करों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं, फर्श कच्ची मिली यहां पानी भरा रहता है, दिवारों पर जाले भरे पडे हैं, डस्टबिन खुले, कच्चे और बने खाद्य पदार्थ खुले, जिन बर्तन में खाना दिया जा रहा वही भी गंदे मिले। होटल ने कोई भी नियमों का पालन नहीं किया, इसपर पंजीकरण निलंबित की कार्रवाई की गई है।
भाजपा विधायक 5 लाख की घूस लेते पकड़े गए
UGC ने जारी की 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट

