KANPUR NEWS : जिला न्यायाधीश अनमोल पाल ने राजकीय बालग्रह बालिका स्वरूप नगर, राजकीय बल ग्रह बालिका यूनिट 2 नवाबगंज, बाल गृह बालक कल्याणपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुदेश कुमारी, ADM सिटी डॉ. राजेश कुमार और जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह भी रहे।
हाईकोर्ट का फैसला, शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर चार्जशीट दाखिल होने तक रोक
स्वरूप नगर स्थित बालिका गृह में न्यायाधीश ने बालिकाओं से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शिकायतों को दूर करने के लिए अधिकारियों से कहा। नवाबगंज यूनिट-2 में कुछ व्यवस्थाएं असंतोषजनक मिलने पर अधीक्षक को फटकार लगाई। कमियों को सुधारने के लिए न्यायाधीश ने कहा। वहीं कल्याणपुर बाल गृह में बच्चों की पढ़ाई, खेलकूद और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।
UTTAR PRADESH NEWS : रामनवमी की 2 दिन छुट्टी रहेगी
KANPUR NEWS : सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस
न्यायाधीश अनमोल पाल द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी बाल संरक्षण गृहों में बच्चों एवं महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं मानसिक परामर्श की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। DPO को निर्देशित किया गया कि सभी बच्चों का जल्द से जल्द विद्यालय में एडमिशन कराया जाए।
शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई:फैसला सुरक्षित
चंदौली एसडीएम के पिता ने दामाद एसडीएम पर दर्ज कराया मुकदमा
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत

