KANPUR NEWS : ग्राम कचहरी..प्रशासन आपके द्वार के तहत घाटमपुर में कई विवादों का निपटारा गया है। Ghatampur SDM अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जा रहा है। गांव अमौली में भूमि विवाद और बंटवारा को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। KANPUR NEWS
भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करें खाद्य कारोबारी’ : DM Jitendra Pratap Singh
KANPUR NEWS : अरबों की गौशाला की जमीन पर प्रशासन दाखिल करेगा हाईकोर्ट में कैविएट
एसडीएम ने बताया कि भूमि विवाद में सभी पक्षों को बुलवाया गया। यहां तीन लेखपालों के साथ राजस्व टीम ने पक्षों को पंचायत भवन अमौली पर चौपाल में बुलाकर सबको सुना। सहमति के आधार पर निर्णय करते हुए भूमि विवाद का समाधान कराया।।
एसडीएम ने बताया कि यह भूमि विवाद बँटवारे से सम्बंधित था जिसमें सभी पक्ष कोर्ट में हाज़िर नहीं होते थे। जिसके कारण निस्तारण नहीं हो पा रहा था। इसके अतिरिक्त अन्य जटिलताएँ भी थीं जिन्हें चौपाल लगाकर पक्षों को सुनकर सुलझाया गया। चौपाल में लेखपाल शीलेश भारती, आदेश यादव, क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम प्रधान तथा अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
नेपाल में जेल ब्रेक कर 500 कैदी भागे, भारत में अलर्ट
भारतीय नागरिकों से नेपाल यात्रा स्थगित करने की अपील
नेपाल के बाद अब फ्रांस में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट

