KANPUR NEWS : कानपुर कमिश्नरेट पुलिस (Kanpur Commissionerate Police) ने गुरुवार को भाजपा पार्षद मोनू गुप्ता समेत सात लोगों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है।
इन सभी के खिलाफ लगातार एक के बाद एक FIR दर्ज होने और लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता होने के चलते संबंधित जोन के डीसीपी के आदेश पर कार्रवाई हुई है। KANPUR NEWS
कानपुर पुलिस के मीडिया प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नारियल बाजार शिवाला निवासी भाजपा के पार्षद अभिषेक गुप्ता उर्फ मोनू की गुरुवार को हिस्ट्रीशीट खोली है। मोनू के खिलाफ कोतवाली थाने में 7 गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि मोनू पब्लिक को धमकाकर वसूली करता था। मोनू के खिलाफ लगातार एक के बाद एक 7 मुकदमें दर्ज होने के बाद हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
KANPUR NEWS : 14 पीड़ित महिलाओं को मिली 54 लाख रुपए की सहायता राशि
इसी तरह कमलेश फाइटर के वसूली गैंग से जुड़ा बेकनगंज थाना क्षेत्र के हीरामनपुरवा निवासी शानू लफ्फाज उर्फ मो. शहनवाज की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। लफ्फाज के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत 14 मुकदमें दर्ज हैं। स्वरूप नगर और चमनगंज से गैंगस्टर भी है।
तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर घायल
इन अपराधियों की भी खोली हिस्ट्रीशीट
नवाबगंज के बनियापुरवा निवासी शिवा उर्फ रौनी के खिलाफ 9 अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। इसमें बलवा, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास और लूट के मामले दर्ज हैं। उन्नाव में लूट का मुकदमा दर्ज होने के साथ ही गैंगस्टर भी है। अब नवाबगंज थाने की पुलिस ने शिवा उर्फ रौनी की हिस्ट्रीशीट खोली है।
बजरिया थाना क्षेत्र के रामबाग निवासी हर्ष गौतम उर्फ राज के खिलाफ 6 अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। हर्ष पेशेवर चोर है। उसके खिलाफ पांच मुकदमें चोरी के हैं। इसके चलते उसके खिलाफ एक्शन लेते हुए हिस्ट्रीशीट खोल गई है।
UTTAR PRADESH NEWS : सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला
Supreme Court News : फैसला सुरक्षित रखे जाने के 3 महीने में फैसला सुनाएं हाई कोर्ट
स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के बेनाझाबर भट्ठा निवासी रवि गौतम के खिलाफ स्वरूप नगर थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत आधा दर्जन मुकदमें हैं।
रायपुरवा थाना क्षेत्र के तलउवा मंडी निवासी वस्साफ उर्फ वशाफ के खिलाफ गैंगरेप व अपरण समेत 5 अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। लगातार अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के चलते इसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
बजरिया थाना क्षेत्र के कर्नलगंज निवासी रवींद्र के खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी, घर में घुसकर मारपीट, आबकारी अधिनियम समेत 9 गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

