KANPUR NEWS : जिला अब भू माफिया (land mafia) फ्री होता जा रहा है, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तो यही संकेत दे रही है, क्योंकि पिछले करीब तीन साल से कोई भी भू माफिया घोषित नहीं किया गया।
अफसर इस पूरे मामले से किनारा करते हुए गेंद पुलिस प्रशासन पर डाल दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग अब तक कोई ऐसा प्रकरण या आख्या ही प्रस्तुत नहीं किए, जिससे किसी को भू माफिया घोषित किया जा सके। आंकडों की माने तो अब तक 101 भू माफिया घोषित किए गए हैं। एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि इस संबंध में जल्द पुलिस विभाग को लिखा जाएगा और बैठक बुलाई जाएगी।
डीएम विशाख जी ने की कार्रवाई, 22 दबंग भूमाफिया घोषित
अवैध तरीके से सरकारी या किसी की जमीन पर कब्जा करने वालों पर भू माफिया की कार्रवाई की जाना तय की गई है। वहीं प्रशासन के पिछले तीन साल के आंकडों को देंखे तो कोई भी भू माफिया घोषित नहीं किया गया है। जबकि कई बडे नामों पर KDA और नगर निगम ने बडी कार्रवाई की है। नजूल और वक्फ सम्पत्तियों पर कब्जा करने पर रिपोर्ट तो दर्ज की गई लेकिन भू माफिया घोषित करने से प्रशासन बचता रहा। बताया गया कि पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आख्या या रिपोर्ट न आने से कार्यवाही नहीं हो पा रही है।
तत्कालीन डीएम ने 22 को घोषित किया था भू माफिया
भू माफिया घोषित करने को लेकर 2022 में हुई बैठक में तत्कालीन डीएम विशाख जी ने 22 लोगों को भूमाफिया घोषित किया था। इसमें मकसूदाबाद के आठ और पिपौरी के 14 नाम शामिल हैं। इन सबपर प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया।

