KANPUR NEWS: कानपुर में शुक्रवार सुबह कहीं घना तो कहीं कम कोहरा रहा। सुबह से ही ठंडी हवा ने सड़कों पर चल रहे लोगों को बेहाल कर दिया। पिछले छह दिनों की तुलना में शुक्रवार सुबह विजिबिलिटी कम रही। KANPUR NEWS
KANPUR GSVM NEWS: GSVM बना ग्लोबल रिसर्च हब
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि…
ठंड अभी कुछ दिन और सताएगी, वहीं अगले सप्ताह बारिश की भी संभावना जताई गई है। कानपुर यूपी में सबसे ठंडा रहा, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह सीजन की सबसे ठंडी रात रही। सुबह के समय हल्का कोहरा रहा, जिससे विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई। हालांकि सुबह चली तेज हवाओं ने कोहरे को कम करते हुए मौसम को साफ किया। अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा है।
High Court का अहम फैसला: नई शब्दावली लागू
दिन का तापमान भी गिरेगा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रात में कानपुर की ठंड प्रदेश में चौथे नंबर पर रही। फिलहाल आने वाले 24 घंटे में तेज धूप निकलेगी।16 जनवरी से पहाड़ों पर भारी बर्फवारी होने की संभावना है, जिसकी वजह से कानपुर में शीतलहर चलेंगी जो कि ठंडक को बढ़ाएंगी।
इसके अलावा अगले सप्ताह से बादल आने से दिन में कोल्ड डे हो सकता है, जिससे दिन का तापमान गिरेगा। इसी के साथ सुबह, शाम व रात के समय कोहरा भी छा सकता है। किसानों का सलाह है कि रात में सिंचाई अवश्य कर दें।
KANPUR NEWS : खतौनी की गलतियां होंगी दुरुस्त
20 ट्रेनें देरी से पहुंची कानपुर सेंट्रल
कोहरे के चलते 20 ट्रेनें गुरुवार को देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। अयोध्या से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (22425) 02.08 घंटे लेट रही। नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) 01.09 घंटे देरी से आई। बनारस से इंदौर जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस (20413) 01.58 घंटे लेट रही।
Supreme Court News : मनुस्मृति का हवाला दे सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

