KANPUR NEWS : अन्नपूर्णा भवनों (Annapurna Bhawan) के निर्माण में यह अवश्य देंखे कि जहां पर भवन बने वह मुख्य संपर्क मार्ग से जुडा हो, जिससे खाद्यान्न के ट्रक आराम से पहुंच सके। KANPUR NEWS
KANPUR IGRS RANK : आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार
भवन का चयन आबादी क्षेत्र से दूर न हो इसका भी ध्यान रखा जाए। DM Jitendra Pratap Singh की अध्यक्षता में नवीन सभागार में अन्नापूर्णा भवनों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।
डीएम ने सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी प्रणाली के तहत खाद्यान्न के भंडारण, प्रेषण और वितरण व्यवस्था की भी विस्तार से समीक्षा की।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन
उन्होंने निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर भेजे जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता की समय.समय पर औचक जांच की जाए। किसी भी प्रकार की शिकायत या अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए।
बता दें कि 75 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इनमें से अब तक 65 ग्राम पंचायतों में भूमि का चयन हो गया है। शेष 10 भवनों के लिए स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी हैए जिनमें सदर तहसील के 3, नर्वल तहसील का 1 तथा बिल्हौर तहसील के 6 स्थल शामिल हैं। बैठक में CDO दीक्षा जैन, प्रभागीय वन अधिकारी दिव्या, ADM नगर डॉ. राजेश कुमार, DSO राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
45 जिलों में बारिश-बाढ़, 12 लोगों की मौत

