Kanpur News: कानपुर में मई की गर्मी तीखे तेवर दिखाने लगी है। सुबह से ही धूप निकली हुई है। गर्मी में सड़कों पर यातायात सामान्य से कम है। सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप निकली हुई है। 20 मई तक लू चलने का अलर्ट है। Kanpur News
यूपी के लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में 9 की मौत
तापमान 41 डिग्री सेल्सियस
मई महीने में यह पहली बार है कि तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इससे आमजन बेहाल हो गए। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर पर गमछा, चेहरे पर कपड़ा और छाता लेकर धूप से बचने की कोशिश करते नजर आए। पछुआ हवाओं ने मौसम को और अधिक गर्म बना दिया, जिससे लू के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। kanpur summer news
दिन और रात के तापमान बढ़े
सीएसए के वेदर स्टेशन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में दिन का तापमान 1.5 डिग्री और रात का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यूपी में दो दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश, एडवाइजरी जारी करने के निर्देश
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि
दिन ही नहीं, रातों में भी गर्मी लोगों को राहत नहीं दे रही। उमस और गर्म हवाओं के कारण लोग देर रात तक परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा।
तेज धूप और लू चलेगी
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 72 घंटों में तेज धूप निकलेगी व लू चलेगी। दोपहर के समय पछुआ हवाएं मौसम को गर्म रखेंगी। मौसम शुष्क रहेगी। शाम को हल्के बादल छा सकते हैं। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

