KANPUR NEWS : ADM CITY डॉ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में आगामी सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा तय की गई तथा 17 अक्टूबर को प्रातः आयोजित होने वाले वॉकथॉन कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। KANPUR NEWS
सेल्वा कुमारी जे, राजशेखर समेत 35 UP IAS को बिहार भेजा
ADM ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों से अपील की है कि वे 17 अक्तूबर प्रातः 6:30 बजे वॉकथॉन में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं।
शासन के आदेश पर शहर के मेडिकल स्टोर पर रेड
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वॉकथॉन का शुभारंभ माननीय सांसद रमेश अवस्थी द्वारा 17 अक्तूबर को प्रातः 6:30 बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया जाएगा, जिसका समापन नाना राव पार्क में आयोजित होगा। इस आयोजन के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य, फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 1 नवम्बर से सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ जनपद स्तर पर प्रारंभ की जाएँगी। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सहभागिता पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हों।
बैठक में आरएसओ भानु प्रसाद, युवा कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा अधिकारी, एडीओएस, नगर निगम, पुलिस विभाग, एनसीसी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
गोलमोल जवाब पर आबकारी अधिकारी को जमकर फटकार
राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

