KANPUR NEWS : स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल ने व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के निवास पर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित हो रहे व्यापार, सामाजिक व्यवस्था एवं स्वदेशी अपनाओ के लिए चर्चा परिचर्चा एवं संवाद किया । KANPUR NEWS
7 मई से ORCPS पोर्टल होगा GO LIVE
कश्मीरी लाल ने कहा कि बाजार में मंदिर, मस्जिद, बारातशाला का निर्माण प्याऊ आदि जो कुछ लगता है सरकार से ज्यादा व्यापारी निर्माण करता है। ऑनलाइन विदेशी कंपनियों ने हमारे भारतीय सामाजिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न किया है, छोटे दुकानदार, रेहड़ी पटरी दुकानदार लोगों को उधार माल भी देता है। ई-कॉमर्स कंपनियों को प्लेटफार्म के नाते छूट मिली थी, प्रोडक्ट के नाते नहीं मिली थी, वर्तमान समय में ई-कॉमर्स को बिल्कुल तो खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन इन पर रोकथाम जरूरी है ।
कानपुर में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापार मंडल एवं स्वदेशी जागरण मंच संयुक्त रूप से मिलकर पूरे उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन विदेशी कंपनियों के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाएगा जिसमें माननीय कश्मीरी लाल जी ने भी अपनी सहमति प्रदान की ।
जिला अध्यक्ष कानपुर सुनील बजाज एवं युवा व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री संत मिश्र कहा कि ने ऑनलाइन में कानपुर में एक व्यापक अभियान और सरकार को इस पर जल्द ही ध्यान देने की बात उठाई । जिला महामंत्री कानपुर कृपा शंकर त्रिवेदी ने ऑनलाइन विदेशी कंपनियों के खिलाफ एक रेगुलेटिंग एक्ट बनाने की बात कही । व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीरी लाल को सात सूत्री एक ज्ञापन भी प्रधानमंत्री के नाम संबोधित प्रेषित किया ।
RTE में नहीं ले रहे प्रवेश पर डीएम सख्त
स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, सीएमओ को दिया आदेश
मुख्य रूप से हरिभाऊ खांडेकर,सुनील बजाज,राजेंद्र शुक्ला, कृपा शंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता,विजय पंडित, रामेश्वर लाला, ईश्वर वर्मा, संत मिश्रा,सुशील गुप्ता, अमित दोसर, अनिल मिश्रा, सुनील पांडे ,गुलशन जायसवाल, अंकित मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे ।
डीएम से की जमीन कब्जे की शिकायत, जमीन निकली सरकारी और लग गया सरकारी बोर्ड
CM योगी बोले- पंडित जी…दक्षिणा सांसद जी देंगे

