KANPUR NEWS : सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नीति को प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है।
आपदा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले में आपदा का सामना करने में सक्षम बनेंगे : एडीएम
वाहनों चालकों को जागरूक करने के लिए पेट्रोल पंप पर जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने अभियान चलाया। बिना हेलमेट लगाकर पेट्रोल लेने आने वालों के वाहनों पर स्टिकर लगाया गया और हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई।
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी (DSO) राकेश कुमार ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों को ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ को लेकर आदेश दिया गया है।
DSO राकेश कुमार ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं स्वामियों को निर्देश दिया गया था कि जागरूकता के लिए पेट्रोल पंप पर बड़े-बड़े होल्डिंग लगवाएं। सभी पेट्रोल पंप संचालकों और स्वामियों को निर्देश दिया गया है कि पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरा सदैव सक्रिय रखें ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आवश्यक निर्णय लिया जा सके।

