KANPUR NEWS : पी.एम.श्री 23 विद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में 180 बच्चों ने हिस्सा लिया और अपने हुनर का लोहा मनवाया। प्राइमरी, कंपोजिट और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
यूपी में 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले
बालिका वर्ग:
उच्ची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और बैडमिंटन में विधनू खीरीसा ने बाज़ी मारी। 50 मीटर दौड़ में ककवन प्रियंका, 100 मीटर में घाटमपुर पूनम और 100 व 200 मीटर में नैना बिल्हौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी और पोस्टर प्रतियोगिता में बिल्हौर विजेता रही। भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम में कल्याणपुर ने तथा योगासन में ककवन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग:
कबड्डी और खो-खो में बिल्हौर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में विधनू प्रथम रहे। 50 मीटर दौड़ में युवान बिल्हौर और 100 मीटर में देवर्षि शिवराजपुर ने बाज़ी मारी। 200 मीटर दौड़ में कृष्णा (बिल्हौर) ने पहला स्थान प्राप्त किया। 4×100 मीटर रिले दौड़ में कल्यानपुर पी.एम.श्री पुरवा के बच्चों ने दमखम दिखाया।
विजेताओं को जिला बेसिक मुख्यालय सुनील द्विवेदी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक विकास तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक अनिरुद्ध सिंह, एस.आर.जी. राजेश यादव, संजय तिवारी, अभिलाष, विमल गुप्ता, सुरेश गौर, शालिनी, रीता, पूनम दीक्षित, क्षमा शुक्ला और रिनिका गुप्ता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

