KANPUR NEWS : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) की पहल पर जिला कारागार की महिला बैरक में चार सिलाई मशीनें स्थापित की गईं। KANPUR NEWS
इस पहल का उद्देश्य महिला बंदियों को जेल अवधि के दौरान उपयोगी कौशल से प्रशिक्षित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की पहल पर आठ वर्षीय मासूम को मिला मां का घर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने इस अवसर पर कहा कि कारागार सुधार और पुनर्वास का माध्यम है। महिला बंदियों को जीवनोपयोगी कौशल प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से बंदी अपने समय का सकारात्मक उपयोग कर सकती हैं।
शुभम्र गोल्डी मसाले प्राइवेट लिमिटेड पर डेढ लाख का जुर्माना ठोका
इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक महिला बंदी को उपहारस्वरूप दो-दो सूट्स की सिलाई से प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जाएगा। प्रशिक्षण की व्यवस्था अधिवक्ता एवं समाजसेविका सुश्री दिशा अरोड़ा द्वारा की जा रही है, जो अचिन्त्य चेरिटेबल फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। प्रशिक्षण के उपरांत इच्छुक व दक्ष महिला बंदियों को नियमित सिलाई कार्य सौंपा जाएगा तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें पारिश्रमिक भी प्रदान किया जाएगा।
बिहार से कई शहरों के लिए शुरू हुई Amrit Bharat Express, जानें…
इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमलेश कुमार मौर्य ने महिला बंदियों को सम्बोधित करते हुए प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।

