KANPUR NEWS : जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित लालबंगला सब्जी मंडी में गुरुवार आपूर्ति विभाग ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। KANPUR NEWS
KANPUR GOOD NEWS : आवश्यक सुविधाओं को मिलेगा कमर्शियल LPG सिलेंडर
एडीएम आपूर्ति समेत कई अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मंडी पहुंचे और 10 से अधिक दुकानों, गोदामों और घरों में छापेमारी की।इस दौरान 42 अवैध सिलेंडर और गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। अधिकारियों ने मौके से जब्त सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरकारी कार्यालयों के रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती : कैबिनेट मंत्री राकेश सचान
डीएसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लालबंगला की नई सब्जी मंडी में कुछ दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम बनाकर छापा मारा। जांच के दौरान कई स्थानों पर गैस रिफिलिंग से जुड़ा भारी मात्रा में अवैध सामान मिला। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
लापरवाह पुष्पा गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
इनके पास मिला सिलेंडर
अर्जेंट रिपेयरिंग सेंटर से 4 घरेलू सिलेंडर, 2 पेट्रोमैक्स सिलेंडर और रिफलिंग का सामान मिला
न्यू स्वीटी किचन सेंटर से 10 गैस सिलेंडर पांच किलो वाले कमर्शियल, 7 घरेलू गैस सिलेंडर, दो पैट्रोमैक्स सिलेंडर, रिफलिंग का सामान, एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन मिला
स्वाति किचन सेंटर से 13 घरेलू सिलेंडर और चार कमर्शियल सिलेंडर मिला
इस प्रकार तीन स्थानों पर छापे में कुल घरेलू सिलेंडर 24, छोटा कमर्शियल सिलेंडर 10, चार बडे कमर्शियल सिलेंडर, 4 पेट्रोमैक्स सिलेंडर मिला
छापे की सूचना फैलते ही बाजार में मचा हड़कंप
अचानक हुई छापेमारी से पूरी सब्जी मंडी में अफरातफरी मच गई। जैसे ही कार्रवाई की खबर बाजार में फैली, कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते पूरे इलाके में देर तक हलचल बनी रही।
Uttar Pradesh News: अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट
देश में पहला मामला, सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स को इच्छामृत्यु की अनुमति दी
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को एक कमरे में बड़ी संख्या में सिलेंडर छिपाकर रखे होने की जानकारी मिली। कमरे का ताला बंद होने पर टीम ने हथौड़े से ताला तुड़वाया। अंदर से बड़ी संख्या में अवैध सिलेंडर, पाइप, रेगुलेटर और रिफिलिंग से जुड़ा अन्य सामान बरामद हुआ।

