KANPUR SADAR TEHSIL NEWS : तहसील सदर में गुरुवार को चलाए गए विशेष वसूली अभियान में प्रशासन ने बड़ी सफलता हासिल की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह (आईएएस) के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में कुल एक करोड़ पाँच लाख तिरेसठ हजार आठ सौ साठ रुपये की वसूली सुनिश्चित की गई। SDM SADAR अनुभव सिंह ने बताया कि वसूली में कोई हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। KANPUR SADAR TEHSIL NEWS
अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जीवन में अपनाने का सही मार्ग: रामजी भाई
प्लॉट कब्जाने और रंगदारी मांगने में जेल भेजे गए गजेंद्र सिंह नेगी पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बकाया वसूल लिया है। उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (RERA) के बकायेदार मेसर्स नेगी डेवलपर्स प्रो. गजेन्द्र सिंह नेगी से ब्याज सहित 21 लाख 23 हजार 15 रुपये की वसूली की गई। यह कार्रवाई तहसीलदार सदर विनय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में नायब तहसीलदार (ओपीओडी) रश्मि सिंह, संग्रह अमीन ध्रुव नारायण द्विवेदी और मनोज दीक्षित की टीम ने संपन्न कराई। बता दें कि नेगी डेवलपर्स ने आगरा की महिला को आवास विकास में दुकान बेचने के बावजूद कब्जा नहीं दिया। महिला की शिकायत पर रेरा ने रिकवरी नोटिस जारी किया गया था।
24 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे Irfan Solanki
रेरा बकाये के अतिरिक्त अन्य मदों में भी बड़ी वसूली हुई। लेबर अवार्ड से 9,14,214 रुपये वसूले गए, जबकि बैंक देयों में सबसे अधिक 43,14,773 रुपये की राशि जमा कराई गई। स्टाम्प देयों से 16,36,880 रुपये की वसूली हुई। विद्युत विभाग से संबंधित बकाया में 7,87,672 रुपये की राशि जमा कराई गई। परिवहन देयों से 3,78,400 रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा विभिन्न अन्य देयों से 4,08,906 रुपये की राशि वसूली गई। इन सभी मदों को मिलाकर कुल वसूली की रकम एक करोड़ रुपये से अधिक हो गई।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने कहा कि बकायेदारों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार बकाया राशि की वसूली कर सरकारी राजस्व को सुदृढ़ करना प्रशासन की प्राथमिकता है
प्रभारी मंत्री Yogendra Upadhyay ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा
’30 अक्टूबर तक सडक की मरम्मत न हो तो दर्ज करें अफसर पर FIR’

