KANPUR SADAR TEHSIL NEWS : कानपुर के बिधनू में लेखपाल मानिक लाल गुप्ता का एक किसान से रुपए लेते वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल है।
वायरल वीडियो की जानकारी पर हरकत में आए प्रशासन ने लेखपाल को सस्पेंड कर जांच तहसीलदार सदर को सौंपी है। SDM SADAR अनुभव सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी हुई है। संबंधित लेखपाल को सस्पेंड कर तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी को जांच सौंपी गई है।
Kanpur Lamborghini case : आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तारी के 7 घंटे बाद छूटा
KANPUR IGRS RANK NEWS : आईजीआरएस रैंक में तिनके भर सुधार
सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। चर्चा है कि यह वीडियो कानपुर के सदर तहसील के बिधनू के कठारा गांव में तैनात लेखपाल मानिक लाल गुप्ता का है। वायरल वीडियो में लेखपाल मानिक गुप्ता एक किसान से खसरा तैयार करने के नाम पर 2 हजार रुपए मांगते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में किसान और लेखपाल के बीच पैसों को लेकर बातचीत हो रही है। इसी दौरान किसान 500 रुपए लेखपाल को देता भी नजर आ रहा है।

