KANPUR SADAR TEHSIL NEWS : सुर्खियों में रहने वाले सदर तहसीलदार न्यायिक पर आखिर गाज गिर ही गई। कैलाश नाथ यादव का कार्यक्षेत्र बदलते हुए घाटमपुर तहसीलदार न्यायिक भेज दिया गया है। लगातार कई विवादों में रहने के चलते डीएम ने सख्त कार्यवाही की है।
तहसीलदार न्यायिक को कारण बताओ नोटिस जारी
DM JP SINGH ने बताया कि सदर तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव को घाटमपुर भेजा गया है। KANPUR NEWS
तहसीलदार न्यायिक के ‘कारीगर’ का घूस लेते वीडियो वायरल, जांच शुरू
तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव काफी समय से किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में रहते रहें। इस संबंध कई शिकायतें शासन तक की गई, लेकिन अब तक वह कुर्सी पर जमे थे। कुछ समय से अधिवक्ताओं के साथ कार्यालय में हुए विवाद के बाद पर भी आलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की थी।
कोडीन युक्त सिरप बेचने पर दो मेडिकल फर्म के प्रोपराइटर पर FIR
करीब सप्ताह पहले सदर तहसल के तहसीलदार न्यायिक कैलाश यादव की कोर्ट में लेने करते एक व्यक्ति का वीडिया काफी वायरल हुआ। इससे प्रशासन की काफी बदनामी हुई। इसपर डीएम ने एडीएम न्यायिक को जांच सौंपी और उसके आधार पर कैलाश नाथ यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। डैमेज कंट्रोल करने के लिए आननफानन में तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी।
JDU उम्मीदवार अनंत सिंह आधी रात गिरफ्तार:150 पुलिसकर्मी घर में घुसे
क्या दर्ज करायी एफआइआर (KANPUR NEWS)
तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने लिखा है कि कोर्ट में दो बाहरी व्यक्ति आपस में लेनदेन कर रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि गलत तरीके से लेनदेन किया जा रहा है। इससे कोर्ट की छवि धूमिल हुई है।
क्या वाकई ठंड भगाती है शराब, जान लें क्या है हकीकत?
म्योर मिल का विवाद गहराया, एनटीसी ने शासन को लिखा लेटर
अज्ञात पर रिपोर्ट भी चर्चा रही
दरअसल एक छोटे से कमरे में कोर्ट में रूपये के लेनदेन के वीडियो पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की भी चर्चा पूरे कचहरी और कलेक्ट्रेट में होती रही।

