KANPUR SADAR TEHSIL NEWS : सदर तहसीलदार न्यायिक (judicial tehsildar) कैलाश नाथ यादव का कार्यक्षेत्र बदलने के बाद एक दफा फिर चर्चा में हैं। इस दफा उनकी कोर्ट के वायरल वीडियो पर कोतवाली में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करना है।
तहसील की काफी किरकिरी और कारण बताओ नोटिस के बाद हरकत में आए न्यायिक तहसीलदार ने कोतवाली में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसपर अब एसडीएम सदर ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है कि जब वीडियो में चेहरा दिख रहा है और उसके संबंध में सबको जानकारी है तो अज्ञात के नाम रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और SDM Sadar Anubhav Singh ने बताया कि पूर्व तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जब वीडियो में चेहरा दिख रहा है तो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट क्यों दर्ज करायी गई है ?
Delhi Blast: यूपी में हाई अलर्ट
दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका:8 की मौत, 24 घायल
2900 kg विस्फोटक जब्त, 3 डॉक्टरों समेत 7 अरेस्ट
क्या है मामला
तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव काफी समय से किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में रहते रहें। इस संबंध कई शिकायतें शासन तक की गई, लेकिन अब तक वह कुर्सी पर जमे थे। कुछ समय से अधिवक्ताओं के साथ कार्यालय में हुए विवाद के बाद पर भी आलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की थी।
तहसीलदार न्यायिक को कारण बताओ नोटिस जारी
तहसीलदार न्यायिक के ‘कारीगर’ का घूस लेते वीडियो वायरल, जांच शुरू
करीब सप्ताह पहले सदर तहसल के तहसीलदार न्यायिक कैलाश यादव की कोर्ट में लेने करते एक व्यक्ति का वीडिया काफी वायरल हुआ। इससे प्रशासन की काफी बदनामी हुई। इसपर डीएम ने एडीएम न्यायिक को जांच सौंपी और उसके आधार पर कैलाश नाथ यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। डैमेज कंट्रोल करने के लिए आननफानन में तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी।
लगातार कई विवादों में रहने के चलते डीएम ने सख्त कार्यवाही करते हुए कार्यक्षेत्र बदला दिया। DM JP SINGH ने बताया कि सदर तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव को घाटमपुर भेजा गया है। KANPUR NEWS
कलेक्ट्रेट की महिला कर्मचारी की DM से गुहार
सदर तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव का कार्यक्षेत्र बदला
क्या दर्ज करायी एफआइआर (KANPUR NEWS)
दरअसल एक छोटे से कमरे में कोर्ट में रूपये के लेनदेन के वीडियो पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की भी चर्चा पूरे कचहरी और कलेक्ट्रेट में होती रही। तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने लिखा है कि कोर्ट में दो बाहरी व्यक्ति आपस में लेनदेन कर रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि गलत तरीके से लेनदेन किया जा रहा है। इससे कोर्ट की छवि धूमिल हुई है।

