Kanpur Scooty Blast News : कानपुर में मिश्री बाजार में मरकस वाली मस्जिद के पास तेज धमाका हुआ। धमाके से बाजार में भगदड़ मच गई। KANPUR BIG BREAKING NEWS
विस्फोट में 8 लोग घायल हुए। गंभीर घायलों को King George’s Medical University LUCKNOW रेफर किया गया है। इसका CCTV सामने आया है। दिख रहा कि ये धमाका स्कूटी से नहीं, बल्कि दुकान के बाहर रखे गत्ते से हुआ है। जांच टीम का कहना है कि दुकान के बाहर गत्ते में पटाखे रखे हुए थे। इन्हीं पटाखों से विस्फोट हुआ है। पुलिस ने अवैध पटाखों को जब्त करते हुए लोगों को अरेस्ट किया है।
मूलगंज एसओ विवेक सिंह ने बताया कि करीब 11 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनसे धमाके के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ATS और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने भी सबूत जुटाए
मूलगंज के बिसाती बाजार में हुए धमाके के पीछे का सच देर रात सामने आ गया। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी लगा है। इससे पूरी तस्वीर साफ हो गई। दुकान के बाहर एक गत्ते में अचानक तेज चिंगारी निकली और फिर अचानक सब काला-काला हो गया। जिसके बाद साफ हो गया कि दुकान के बाहर गत्तों में पटाखे बेचे जा रहे थे। वहीं, दूसरे सीसीटीवी से विस्फोट के भयावहता भी सामने आई है कि धमाका इतनी तेज था कि इसकी चपेट में आई कूड़ा बीनने वाली महिला सुहाना के शरीर पर सिर्फ अंडर गारमेंट बचे।
वह दुकान के बाहर लोगों से मदद मांगते हुए जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे कपड़े से ढका और अस्पताल ले गए। उधर, धमाके की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई और एटीएस व मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ अन्य जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं।
सीसीटीवी से धमाके की तस्वीर साफ होने के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने अपने सामने सर्च अभियान चलाकर दुकानों की जांच कराई। इस दौरान दुकानों में अवैध पटाखों का भारी स्टोरेज मिला।
शासन से मिले निर्देश के बाद पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ रात 11 बजे बिसाती बाजार पहुंचे और एक-एक दुकान खुलवाकर जांच शुरू की।
इस अभियान को सर्च एंड सीजर ऑपरेशन का नाम दिया गया। कई दुकानों के ताले भी तोड़े गए। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस को कई दुकानों से सामान के नीचे छिपाकर रखे गए बने और अधबने पटाखे मिल गए। दुकानों के ताला तोड़ने के चलते दुकानदार पहुंचे और खुद ही ताला खोलकर जांच कराई। देर रात करीब 2 बजे तक पुलिस कमिश्नर की अगुवाई में चले सर्च अभियान में दुकानों में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का स्टोरेज मिला है।
धमाके के बाद प्रशासन सक्रिय
बिसाती बाजार में धमाके के बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने उर्सला डायरेक्टर से बात कर घायलों की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। मौके पर एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार पहुंचे। उर्सला में उन्होंने घायलों से बात कर उन्हें अच्छे इलाज का आश्वासन दिया है।
ADM सिटी ने बताया कि घायलों का इलाज हो रहा है। गंभीर घायलों को King George’s Medical University LUCKNOW रेफर किया गया है। घमाके के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। प्रशासन इस घटना पर निगाह बनाए हुए है। प्रशासन के अफसर भी मौके पर मौजूद हैं।
पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे…
वहीं घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल मौके पर पहुंचे। वहां दुकानदारों से बात की। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने बताया कि 2 स्कूटी में धमाका हुआ है। बैटरी फटी है या कुछ विस्फोटक पदार्थ था, इसकी जांच की जा रही है। Kanpur Blast
आशुतोष कुमार ने कहा कि यह घटना दुर्घटना है या किसी साज़िश का हिस्सा, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है.
यूपी एटीएस के साथ-साथ BDS और FSL की टीम भी मौके पर मौजूद है और यह पता लगाने में लगी है कि विस्फोट किस प्रकार का था. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के असली कारण का खुलासा होगा. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आसपास के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
3 लोग 50 प्रतिशत से अधिक झुलसे, रेफर किया गया
वहीं घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल मौके पर पहुंचे। वहां दुकानदारों से बात की। इसके बाद वह उर्सला हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बात की। उन्होंने बताया कि आठ लोगों को यहां लाया गया था। इसमें 2 लोग मामूली घायल थे। इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया। घायलों में
घायलों में वर्षीय अश्वनी कुमार (54), सुहाना (16), मुरसलीन (25), अब्दुल (25), जुबीन (15), भारत भाटिया (30), एसके रईसुद्दीन (40), मोहसिन और बिलाल शामिल हैं। इसमें सुहाना, एसके रईसुद्दीन और अश्वनी कुमार 50 फीसदी से ज्यादा झुलसे हैं। इन सभी को केजीएमयू रेफर किया गया है। वहीं मुर्शलइन और राइश कम घायल हैं। उनका उर्सला में उपचार किया जा रहा है।
KANPUR NEWS: फैक्ट्री की लिफ्ट में युवक की गर्दन फंसी, मौत
KANPUR NEWS : सडक इंटरलॉकिंग कागज पर सीसी निर्माण
मस्जिद की दीवारों में दरारें आईं
विस्फोट इतना तेज था कि पास स्थित मरकज मस्जिद की दीवारों में भी दरारें आ गईं. हालांकि पुलिस का कहना है कि धमाका सड़क किनारे खड़े स्कूटर में हुआ. वहीं, अब तक उर्सुला अस्पताल में आठ घायलों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. ये स्कूटी किसके थे, पुलिस ने उसकी तलाश कर ली है.
धमाके से बाजार की कई दुकानों और घरों की दीवारें चटक गईं। धमाका इतना तेज था कि 500 मीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी।
डीएम साहब- ‘मेरी पत्नी रात में नागिन बनकर डराती है….
Attack on CJI: CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील ने क्या कहा?
दुकानदार मो. उवैस ने बताया कि हम दुकान में बैठे थे, तभी धमाका हुआ। सड़क पर भगदड़ मच गई। हम लोग दौड़कर दुकानों से बाहर आए। दुकानों का सामान बाहर बिखर गया था। घायलों को अस्पताल भिजवाया।
7 लोग घायल, उर्सला अस्पताल में भर्ती…
घटना में 7 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। कई थानों का फोर्स और बम स्क्वायड मौके पर पहुंचा है। घटना मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हुई।
इलाके में दहशत का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि विस्फोट के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.
KANPUR: पंजाब Police टीम और ड्रग विभाग का बिरहाना रोड के श्री लक्ष्मी फार्मा पर छापा
मिश्री बाजार निवासी अब्दुल हमीद की खिलौनों की दुकान है। उनकी दुकान के बाहर सड़क पर 2 स्कूटी खड़ी थीं। तभी दोनों स्कूटियों में एक साथ तेज धमाका हुआ। स्कूटी से निकले आग के गुबार से दुकानों पर खड़े और वहां से गुजर रहे लोग झुलस गए। वहीं विस्फोट से दोनों स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
एक दुकान की फॉल सीलिंग गिरी, 6 की दीवारों में दरारें आईं
कैफे संचालक शाहबाज अख्तर ने बताया- धमाका इतनी तेज था कि आमिर की दुकान की फॉल सीलिंग गिर गई। वहीं पड़ोस में काशिफ, अब्दुल और मुजाहिद की भी स्पोर्ट्स और खिलौने की दुकान हैं। उनकी दुकानों की भी दीवारें दरक गईं।
इसके साथ ही मोहम्मद काशिफ बर्थडे पार्टी का सामान बेचने वाले मालिक और प्लास्टिक दुकानदार अब्दुल की दुकान बुरी तरीके क्षतिग्रस्त हो गई। दुकानदार मो.उवैस ने बताया कि हम दुकान में बैठे, तभी धमाका हुआ। सड़क पर भगदड़ मच गई। हम लोग दौड़कर दुकानों से बाहर आए। दुकानों का सामान बाहर बिखर गया था। घायलों को अस्पताल भिजवाया।
KANPUR NEWS : नकली कफ सिरप की शिकायत पर छापेमारी
खबर को अपडेट किया जा रहा है….

