Kanpur Weather News: इस समय अरब सागर से आर्द्रताए हवाएं लेकर उत्तर की तरफ आ रही हैं, जिनका रुख गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में है। Kanpur Weather News
पाकिस्तान को तबाह करने में आईआईटी कानपुर का ‘हाथ’
इस आर्द्रता वाली हवाओं के आने से बादलों की आवाजाही आसमान में बनी रहेगी। इस कारण स्थानीय स्तर पर कही-कही छुटपुट रूप से बूंदा बांदी भी होने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई हैं।
चंडीगढ़ में 7 बजे बंद हो जाएंगे बाजार, घरों को लौटने लगे छात्र
उमस करेंगी परेशान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आर्द्रता लगातार इतनी आने से आसमान में भले ही बादल छाए रहे, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर लेगी। तापमान भले ही 37-38 डिग्री हो लेकिन उमस काफी रहेगी।
इस कारण लोगों को सलाह दी जाती हैं कि वह लगातार धूप में नहीं रहें। यदि धूप में रहना पड़ता है तो बीच-बीच में आराम भी करते रहे और घर से निकलने से पहले पानी पी कर निकले और साथ में लेकर भी चले।
5 दिनों तक छाए रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 5 दिनों मे हल्के से मध्यम बादल आसमान पर छाए रहने के कारण 10 मई यानि शनिवार को तेज हवाओं, गरज-चमक एवं धूल भरी आंधी के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश️ होने की संभावना है।
भारत-पाकिस्तान टकराव के कारण IPL रोका गया
Pathankot में ड्रोन और मिसाइलों से अटैक, चंडीगढ़ में भी ब्लैकआउट
अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कानपुर का अधिकतम तापनाम 38.2 डिग्री रहा, जोकि -2.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 रहा हैं। ये भी -1.3 डिग्री कम दर्ज किया गया है। वहीं, बात करे तो हवाओं की औसत गति 3.5 किमी/घंटा के हिसाब से चली है। हवा की रुख दक्षिण से पश्चिम की ओर से हैं।
हिमाचल के धर्मशाला में IPL मैच बीच में खत्म

