KANPUR WEATHER NEWS: कानपुर में जून महीने की भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। आने वाले दिनों में तेज धूप निकलने और लू चलने की संभावना है। KANPUR WEATHER NEWS
KANPUR NEET-UG Exam : परीक्षा केंद्रों पर थ्री-लेयर चेकिंग
न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेगा। फिलहाल गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। सोमवार की सुबह से ही धूप निकली हुई है। सड़क पर ट्रैफिक भी सामान्य है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि-
आने वाले 24 घंटों में दिन में तेज धूप और शुष्क हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोपहर के समय तेज लू चलने की स्थिति बनी रहेगी। बादलों की आवाजाही के बावजूद तापमान ऊंचा बना रह सकता है।
सीएसए की मौसम रिपोर्ट के अनुसार…
अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
पहली बार 30 डिग्री के पार पहुंचा रात का पारा
दिन के साथ-साथ रात की गर्मी ने भी नया रिकॉर्ड बना दिया। न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है। इस सीजन में पहली बार रात का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रात में तापमान अधिक रहने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है और उमस का असर लगातार बना हुआ है।

