Kapoor ke Totke: घर से नकारात्मकता हटाकर सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए शुक्रवार की शाम एक सरल टोटका किया जा सकता है. Kapoor ke Totke
Samudrik Shastra: कलाई में तिल होने का क्या मतलब है…
घर के मंदिर में इन मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए साथ…
सकारात्मक ऊर्जा का संचार
मा लक्ष्मी की पूजा और आरती के बाद एक छोटे बर्तन में कपूर, लौंग और तेजपत्ता जलाएं. इस धुएं को पूरे घर में फैलाएं और बची राख को घर से दूर फेंक दें. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माहौल शांत व सुखद बना रहता है.
भाग्य चमकाने वाला टोटका
यदि मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है, तो शुक्रवार की शाम मां लक्ष्मी की पूजा के बाद लाल कपड़े में 2 कपूर, गुड़हल का फूल और 5 लौंग बांधकर पोटली बना लें और इसे किसी सुनसान स्थान पर रख आएं. यह उपाय सोई हुई किस्मत को जगाने और करियर व व्यवसाय में तरक्की दिलाने वाला माना जाता है.
धन प्राप्ति के लिए कपूर का प्रयोग
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें और एक लाल कपड़े में लाल गुलाब, कपूर और लौंग बांधकर पोटली बना लें. इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें और हर शुक्रवार इसे बदलें. यह उपाय नियमित रूप से करने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
सुख-समृद्धि और वैवाहिक सुख का टोटका
शुक्रवार की रात सोने से पहले एक पात्र में कपूर, लौंग, दालचीनी और तेजपत्ता रखकर बिस्तर के नीचे रखें. सुबह इस सामग्री को घर के बाहर जलाएं और राख को नदी या बहते पानी में प्रवाहित करें. यह उपाय वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने, आपसी मतभेद दूर करने और जीवन में स्थायी सुख-समृद्धि प्राप्त करने में सहायक माना जाता है.
गृह क्लेश समाप्त करने का उपाय
यदि घर में अक्सर विवाद और तनाव का माहौल रहता है, तो शुक्रवार की शाम मां लक्ष्मी की पूजा के समय घी में डुबोया हुआ कपूर जलाएं. इस उपाय को नियमित करने से गृह क्लेश दूर होता है, पारिवारिक संबंध बेहतर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.
जानें, झाड़ू संबंधी नियम, ये गलतियां आपको कर सकती हैं कंगाल
नियमित पूजा-पाठ के बाद भी नहीं मिल रहा फल, तो…
महादेव का ये मंदिर विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित है

