Kartik Purnima 2025: हिंदू धर्म में प्रत्येक तिथि और वार का अपना अलग आध्यात्मिक महत्व होता है। इन्हीं में से एक है कार्तिक पूर्णिमा तिथि, जो दान, स्नान और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। Kartik Purnima 2025
यूं ही नहीं लगाते माथे पर चन्दन, होते हैं ये लाभ
मान्यता है कि इस दिन किया गया दान व्यक्ति के सभी पापों को नष्ट करता है और उसे धन-धान्य, सुख-संपदा तथा ईश्वर की कृपा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं, तो इसका फल कई गुना बढ़ जाता है और ग्रहों के दोष भी दूर हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किस राशि के जातक को किन चीजों का दान करना चाहिए…
राशि अनुसार करें इन चीजों का दान और उपाय
मेष राशि-
मेष राशि वालों के लिए लाल वस्त्र, मसूर दाल, शहद या लाल रंग के फल का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे ऊर्जा, साहस और संपत्ति में वृद्धि होती है तथा कर्ज से मुक्ति मिलती है।
वृषभ राशि- आप चावल, घी, दही या सफेद मिठाई का दान करें। इससे भौतिक सुख-सुविधाओं और पारिवारिक खुशहाली में वृद्धि होती है।
मिथुन राशि– जिन जातकों को व्यापार या नौकरी में रुकावटें आ रही हैं, वे हरी मूंग, हरी सब्जियां, हरे वस्त्र और स्टेशनरी सामग्री का दान करें। इससे करियर और कारोबार दोनों में प्रगति होती है।
कर्क राशि- कर्क राशि वाले मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सफेद मिठाई, चांदी, मिश्री या जल का दान करें। इससे मानसिक शांति और समृद्धि मिलती है।
सिंह राशि- सिंह राशि वाले जातक ग्रहों की बाधा दूर करने के लिए तांबे के बर्तन, गुड़, नारंगी वस्त्र और लाल फूल का दान करें। इससे सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है।
कन्या राशि- आप जरूरतमंदों को हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां या हरे वस्त्र का दान करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार और जीवन में संतुलन आता है।
तुला राशि- मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए तुला राशि वाले सफेद वस्त्र, इत्र, चावल और घी का दान करें। ऐसा करने से वैभव भी बढ़ता है।
वृश्चिक राशि– इस राशि के जातक गुड़, मसूर दाल, लाल फल या गरीबों को धन दान करने से रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं और जीवन में प्रगति होती है।
धनु राशि– आपके लिए पीले वस्त्र, केला, चना दाल, केसर या हल्दी का दान करना शुभ माना जाता है।
मकर राशि- मकर राशि वाले तिल, सरसों का तेल, उड़द दाल और कंबल का दान करें। इससे शनि दोष शांत होता है और करियर की बाधाएं दूर होती हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग काला कंबल, उड़द दाल, तिल या जूते-चप्पल का दान करें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
मीन राशि- जरूरतमंदों को भोजन कराना या अन्न दान करना मीन राशि के जातकों के लिए अत्यंत पुण्यदायी है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी परेशानियां समाप्त होती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए JAIHINDTIMES उत्तरदायी नहीं है।

