Karva Chauth 2026 Date: पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को रखा जाएगा।
Karva Chauth 2026 Date: करवा चौथ 2026: मुख्य समय और मुहूर्त
• चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 01:06 बजे से
• चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक
• सरगी का समय: सूर्योदय से पहले (लगभग सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच)
• पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से शाम 6:56 बजे तक (अवधि: 1 घंटा 18 मिनट)
• चंद्रोदय का समय: रात लगभग 8:17 बजे (स्थान के अनुसार समय में थोड़ा अंतर हो सकता है)इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही उनके पति की आयु लंबी होती है। इस अवसर पर सुहागिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती हैं। साथ ही हाथों में मेहंदी रचती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान (Karva Chauth 2026 Date)
करवा चौथ पर मेहंदी लगाते समय मुख उत्तर या पूर्व दिशा में होना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। मेहंदी लगाते समय व्रती यानी सुहागिन महिला का मुख दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए।
करवा चौथ पर मेहंदी लगाते समय साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। ऐसी जगह का चयन न करें, जहां साफ सफाई न हो। साथ ही रोशनी भी उचित मात्रा में रहे। भूलकर भी अंधेरे वाली जगह पर मेहंदी नहीं लगानी चाहिए।
ज्योतिष विवाहित महिलाओं को हरे रंग के वस्त्र पहनने की सलाह देते हैं। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। अतः हरे रंग के वस्त्र पहनने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। अतः करवा चौथ पर भूलकर भी काले रंग की मेहंदी भूलकर न लगाएं।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

