Kartik Purnima 2026 Date : कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा (Kartik Purnima) का विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दीपावली भी मनाई जाती है। पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित मानी जाती है। यही कारण है कि देव दीपावली के दिन कुछ उपाय करने से आपको कुछ विशेष लाभ मिल सकता है। Kartik Purnima 2026 Date
ऐसे पड़ा देव दीपावली नाम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रिपुरासुर नामक एक राक्षस पर भगवान शिव ने विजय प्राप्त की थी। इसलिए कार्तिक माह में आने वाली पूर्णिमा के दिन सभी देवतागण भगवान शिव की जीत का उत्सव मनाने पृथ्वीलोक पर आते हैं और दीये जलाकर दिवाली मनाते हैं। यही कारण है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है। Kartik Purnima 2026 Date
मुहूर्त (Dev Deepawali Shubh muhurat)
कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ मुख्य तिथियां और समय (Date & Timings)
• पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 23 नवंबर 2026 को रात 11:42 बजे से
• पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 नवंबर 2026 को रात 08:23 बजे तक
• स्नान और दान का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर को पूरे दिन किया जा सकता है, जबकि ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:03 बजे से सुबह 05:57 बजे तक रहेगा।
• पूजा और दीपदान का शुभ मुहूर्त: शाम 05:08 बजे से शाम 07:47 बजे तक
• चंद्रोदय का समय: शाम 05:01 बजे
जरूर करें ये
देव दीपावली यानी कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी में डुबकी लगानी चाहिए और शाम के समय मिट्टी के दीपक जलाने चाहिए। ऐसा करने से साधक पर ईश्वर का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही इस दिन दीपदान करने से भी साधक को विशेष लाभ मिलता है।

घर में होगा मां लक्ष्मी का वास
देव दीपावली (Dev Deepawali) के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन अपने घर तुलसी का पौधा जरूर लाएं। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर पर तुलसी के 11 पत्ते जरूर बांधें। इससे व्यक्ति की धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
बनी रहेगी सुख-समृद्धि
देव दीपावली के दिन एक आटे या मिट्टी का दीया लें और इसमें तेल या घी डालकर उसे प्रज्वलित करें।अब इस दीए में 7 लौंग डाल दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से कोसों दूर बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

