बीच पर #KavitaKaushik का योगा, सोशल मीडिया पर छाई…
चंद्रमुखी चौटाला के नाम से मशहूर एक्ट्रेस #KavitaKaushik फिटनेस फ्रिक हैं. योगा की तस्वीरों से उनका इंस्टाग्राम भरा हुआ है. वो आए दिन फोटोज शेयर करती हैं. अब एक्ट्रेस लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

कविता ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर योगा की तस्वीरें शेयर की हैं. इस तस्वीर में कविता समुंद्र किनारे योगा करती नजर आ रही हैं. फोटो में उन्होंने पिंक कलर की बिकिनी पहनी हुई है. उनकी तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है.
फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-Cos I have faith faith faith ! ❤️ IL reach the sun sun sun

वर्कफ्रंट की बात करें तो कविता कौशिक ने हाल ही में ‘Mindo Taseeldarni’की शूटिंग को खत्म किया. इस फिल्म में अवतार सिंह मुख्य रोल में हैं. इसमें कविता कौशिक, राजवीर जवांदा, करमजीत अनमोल और ईशा रिखी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 28 जून को रिलीज होगी.
बता दें कि कविता कौशिक को सब टीवी के शो FIR से काफी शोहरत मिली.

