KDA NEWS : केडीए में घूसखोरी के मामले सामने आने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। केडीए उपाध्यक्ष (KDA Vice President) ने रजिस्ट्री की फाइल छह माह तक दबाए रखने वाले बाबू अतुल सोनकर को निलंबित कर दिया।
कलेक्ट्रट पहुंची KDA OSD के घूस मांगने की शिकायत के बाद प्राधिकरण एक्टिव हो गया है। DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केडीए वीसी को पत्र लिखा था।
बेकाबू टैंकर बाइक सवार दो युवकों को कुचलते हुए भागा; मौके पर मौत
KDA वीसी मदन सिंह गर्व्याल ने बताया कि अतुल सोनकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। इस मामले की जांच मुख्य नगर नियोजक मनोज कुमार को सौंपी है। आरोपी जोन-3 के विशेष कार्याधिकारी अजय कुमार सिंह के खिलाफ अलग से जांच कराई जाएगी।
हिमाचल में भारी बारिश- 129 सड़कें बंद, 39 की मौत
DM Jitendra Pratap Singh बोले- ‘मैने कुछ भी अलग काम तो नहीं किया है…
KDA के OSD रजिस्ट्री कराने को मांग रहे 30 हजार, जिलाधिकारी के पास रिश्वत की चेक लेकर पहुंचा पीड़ित
27 जून को नीरज गुप्ता ने जिलाधिकारी को 30 हजार रुपये के बैंक के साथ प्रार्थनापत्र दिया था। उसने केडीए जोन 3 के अंतर्गत भवन संख्या 3/49 एलआईजी डी/एस भूतल योजना बर्रा-6 योजना के निबंधन के लिए 30 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया था। इसमें पीड़ित ने बताया कि एक कालोनी की रजिस्ट्री कराने के नाम पर KDA विशेष कार्याधिकारी जोन-3 (OSD) द्वारा 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। कहा था कि अब इस घूस से उसकी रजिस्ट्री करा दी जाए। डीएम के निर्देश पर KDA VC के विशेष कार्याधिकारी अजय कुमार सिंह से रिपोर्ट तलब की।

