Bihar Election Results 2025 :बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 202 सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 37 सीटें आ रही हैं। इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ये सुशासन की जीत है।
NDA को 2020 के मुकाबले 70 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।
पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU की झोली में इस बार 80+ सीटें हैं। वहीं 90 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। उनकी पार्टी JJD ने हार के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया है।
इसमें लिखा है- तेजस्वी फेलस्वी हो गया। RJD को जयचंदों ने खोखला कर दिया। मोदी विश्व के मजबूत नेता हैं। NDA को उसकी एकता ने जिताया।
महागठबंधन में राजद के खाते में 26, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर जीत की ओर है। PK की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता भी नहीं खुला है। निर्दलीय समेत अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
ओवैसी की पार्टी 4 सीटें जीतीं, 1 पर आगे
25 सीटों पर लड़ी ओवैसी की पार्टी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। जोकीहाट से मोहम्मद मर्शीद आलम, कोचाधामन से एमडी सरवर आलम, अमौर से अख्तरुल ईमान, बहादुरगंज से एनडी तौसीफ आलम ने जीत हासिल की है। वहीं पूर्णिया की बायसी सीट से AIMIM के गुलाम सरवर की जीत लगभग तय है।
Follow channel
👇👇👇👇👇👇
Click Jaihindtimes✒✒🇮🇳 channel on WhatsApp:
https://whatsapp.com/channel/0029Va9sNf1Jf05cj433hF0Y

