LIVE CJP Protest News : कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को सरकार की तरफ से बातचीत की पेशकश ठुकरा दी। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि वे बातचीत के लिए किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बातचीत करना चाहती है तो जंतर-मंतर आए या उसके आसपास किसी जगह पर बैठक करे।
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कारण 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए।
अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को उनकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को चिट्ठी लिखी। उन्होंने कहा कि बच्चों के खिलाफ कोई एक्शन न हो। सरकार भरोसा दे तो वे अनशन खत्म कर सकते हैं।
उधर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी यहां मौजूद हैं। इस बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद कर दिए गए है।
हाईकोर्ट का सवाल- आप यह कैसे कह सकते हैं कि यह पब्लिसिटी के लिए दायर याचिका है?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता के आरोपों वाली याचिकाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट नोटिस जारी कर रिकॉर्ड, जैसे CCTV और अन्य फुटेज, सुरक्षित रखने को कहा है।
महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई…
बुधवार की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकीलों और दिल्ली पुलिस व केंद्र की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एस. राजू के बीच तीखी बहस हुई। याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई और उनके निजी अंगों पर हमला किया गया, कील लगे डंडों का इस्तेमाल किया गया, पुलिसकर्मियों के पास कोई बैज नहीं था, और उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास इन दावों की पुष्टि करने वाले 110 वीडियो हैं। ASG राजू ने इसका विरोध करते हुए कहा कि भीड़ बेकाबू थी, पुलिसकर्मी घायल हुए थे और उन्होंने कहा कि इन याचिकाओं का मकसद सुर्खियां बटोरना और पब्लिसिटी पाना था।
हालांकि, चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए पूछा, आप यह कैसे कह सकते हैं कि यह पब्लिसिटी के लिए दायर याचिका है?
जंतर-मंतर पर मंगलवार को लगातार तीसरी रात भी हजारों प्रदर्शनकारी डटे रहे। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी शामिल थे।
CJP ने बताया कि संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है, जिसके बाद पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर चल रहा धरना खत्म कर दिया गया। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि अब हम सरकार के पास नहीं जाएंगे। बातचीत करनी है तो सरकार जंतर-मंतर आए।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिले। वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता में भर्ती कराया गया है।
नड्डा से मिले CJP के प्रतिनिधि, बोले- ठोस आश्वासन नहीं मिला
हालांकि सोमवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। हालांकि अब स्थिति काबू में है।
Jantar Mantar news

