शिव पुराण (Shiv Purana) के अनुसार भगवान शंकर एकमात्र एेसे देव हैं, जो अपने भक्तों की भक्ति से बहुत सरलता से व जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। इसीलिए इन्हें भोलेनाथ कहा जाता है और यही कारण था की असुर भी वरदान प्राप्ति के लिए भगवान शिव की तपस्या किया करते थे और उनसे मनचाहा वरदान प्राप्त कर लेते थे। तो यदि आपभी इनकी कृपा पाना चाहते हैं तो शिवपुराण में बताए ये गए उपाय करें, जिन्हें खासकर सोमवार को करने से शिव शंकर की कृपा प्राप्त होती है।


